Post Views 51
April 19, 2026
अजमेर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार
अजमेर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वृत सर्किल उत्तर, साइबर सेल, जिला स्पेशल टीम, कालिका पेट्रोलिंग और रिजर्व पुलिस लाइन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए “रेड्डी अन्ना” गेमिंग साइट के जरिए आईपीएल क्रिकेट पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अरावली अपार्टमेंट स्थित एक फ्लैट पर दबिश देकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर करीब 100 पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान आरोपियों के पास से 4 लैपटॉप, 18 मोबाइल फोन, सिम कार्ड, बैंक डायरी, एटीएम कार्ड सहित अन्य उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी फर्जी दस्तावेजों से सिम लेकर बड़े सटोरियों से जुड़े हुए थे और ऑनलाइन माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे थे।आरोपी रोजाना 20 से 22 लाख रुपये तक का दांव लगाते थे और अब तक करोड़ों रुपये का लेन-देन कर चुके हैं। पुलिस ने बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर तीन दिन का रिमांड लिया है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
कार्यवाही में कृष्णगंज थाने के एसआई उगमाराम, एएसआई कुन्नाराम व कांस्टेबल करतार सिंह का विशेष योगदान रहा ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved