Post Views 51
April 18, 2026
कोलकाता। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान कोलकाता में स्थित प्रमुख धार्मिक स्थलों—श्री श्याम मंदिर और दक्षिणेश्वर काली मंदिर—में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां की भक्ति और श्रद्धालुओं का उत्साह अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास जताया कि बाबा श्याम के आशीर्वाद से पश्चिम बंगाल जल्द ही ‘सोनार बांग्ला’ के पथ पर आगे बढ़ेगा।

दक्षिणेश्वर काली मंदिर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने विजिटर बुक में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने मंदिर की दिव्यता, आध्यात्मिक ऊर्जा और परिसर की शांति की सराहना करते हुए इसे अद्वितीय अनुभव बताया।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद से जुड़े कक्षों के दर्शन को भावनात्मक और प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य की इस परंपरा ने आधुनिक विश्व को नई दिशा दी है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में मां काली से समस्त जगत के कल्याण और लोगों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और नई चेतना के संचार की प्रार्थना की।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved