For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 126596715
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की तत्परता से 7-8 साल का  बच्चे को सुरक्षित  परिजनों को किया सुपुर्द , |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता के श्याम मंदिर और दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा, सोनार बांग्ला का जताया विश्वास |  Ajmer Breaking News: अक्षय तृतीया पर बाल विवाहों की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: दर्शन से पहले ही थम गई ज़िंदगी: पुष्कर मंदिर मार्ग पर महिला की अचानक मौत |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बूबानिया व नांदला में किया निरीक्षण,गर्मियों में सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए प्रशासन ने जाने जमीनी हालात |  Ajmer Breaking News: अजमेर में निवेश के नाम पर 1.13 लाख की ठगी, लाडपुरा निवासी दोस्त पर आरोप—पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी, आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। दरगाह क्षेत्र से बांग्लादेशी घुसपैठिए की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर बाजार में फिर चोरी, चूड़ी की दुकान से 50 हजार का माल पार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मोटरसाइकिल की टंकी पर युवती को बिठाकर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले चालक को पुलिस ने किया डिटेन , |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिले में बाल विवाह रोकथाम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।  | 

अजमेर न्यूज़: दर्शन से पहले ही थम गई ज़िंदगी: पुष्कर मंदिर मार्ग पर महिला की अचानक मौत

Post Views 11

April 18, 2026

डॉक्टरों ने आशंका जताई कि यह संभावित कार्डियक अरेस्ट का हो सकता है, हालांकि मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है,

दर्शन से पहले ही थम गई ज़िंदगी: पुष्कर मंदिर मार्ग पर महिला की अचानक मौत

 धार्मिक नगरी पुष्कर में शनिवार दोपहर करीब 11 बजे को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आस्था के सफर पर आई एक महिला की अचानक मौत हो गई। ब्रह्मा मंदिर के मार्ग पर यह घटना उस वक्त हुई, जब महिला दर्शन के लिए जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, नोएडा निवासी 40 वर्षीय नेहा अजमेर के मेयो कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पुष्कर दर्शन के लिए पहुंची थी। मंदिर मार्ग पर चलते-चलते अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह सड़क पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोगों और साथियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुष्कर चिकित्सालय में तैनात डॉक्टर अभिजीत सोनी के अनुसार, महिला को अस्पताल लाए जाने तक उसकी स्थिति बेहद गंभीर थी। प्रारंभिक जांच में ईसीजी रिकॉर्ड नहीं हो पाया और उसे मृत अवस्था में लाया गया। डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि यह मामला संभावित कार्डियक अरेस्ट का हो सकता है, हालांकि मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें महिला अचानक सड़क पर गिरती नजर आ रही है और आसपास मौजूद लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं। इधर, पुष्कर की मोर्चरी में डी-फ्रीज की व्यवस्था नहीं होने के चलते मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल भेजा गया है। यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि जिंदगी कब और कहां अचानक थम जाए, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved