Post Views 01
April 18, 2026
पुष्कर बाजार में फिर चोरी, चूड़ी की दुकान से 50 हजार का माल पार
तीर्थनगरी पुष्कर के मुख्य बाजार में चोरों ने एक बार फिर दस्तक देकर व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला ब्रह्म चौक स्थित बड़ा गणेश मंदिर के सामने का है, जहां चूड़ी-बैंगल की दुकान में सेंध लगाकर चोर हजारों का माल ले उड़े।पीड़ित दुकानदार लक्ष्मण जीनगर ने बताया कि उन्हें फोन के जरिए घटना की सूचना मिली। जब मौके पर पहुंचे तो दुकान का सामान अस्त-व्यस्त मिला और करीब 40 से 50 हजार रुपए का माल गायब था। चोर दुकान में रखे तीन बड़े डिब्बों (डाला) सहित अन्य सामान भी साथ ले गए, जिनमें अकेले 15-20 हजार रुपए का माल भरा हुआ था। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, जिससे आरोपियों तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।स्थानीय व्यापारियों में इस वारदात के बाद रोष और डर का माहौल है, क्योंकि मुख्य बाजार में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved