For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 126596410
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की तत्परता से 7-8 साल का  बच्चे को सुरक्षित  परिजनों को किया सुपुर्द , |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता के श्याम मंदिर और दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा, सोनार बांग्ला का जताया विश्वास |  Ajmer Breaking News: अक्षय तृतीया पर बाल विवाहों की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: दर्शन से पहले ही थम गई ज़िंदगी: पुष्कर मंदिर मार्ग पर महिला की अचानक मौत |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बूबानिया व नांदला में किया निरीक्षण,गर्मियों में सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए प्रशासन ने जाने जमीनी हालात |  Ajmer Breaking News: अजमेर में निवेश के नाम पर 1.13 लाख की ठगी, लाडपुरा निवासी दोस्त पर आरोप—पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी, आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। दरगाह क्षेत्र से बांग्लादेशी घुसपैठिए की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर बाजार में फिर चोरी, चूड़ी की दुकान से 50 हजार का माल पार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मोटरसाइकिल की टंकी पर युवती को बिठाकर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले चालक को पुलिस ने किया डिटेन , |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिले में बाल विवाह रोकथाम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।  | 

अजमेर न्यूज़: जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बूबानिया व नांदला में किया निरीक्षण,गर्मियों में सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए प्रशासन ने जाने जमीनी हालात

Post Views 11

April 18, 2026

जिला कलक्टर, सीईओ और उपखण्ड अधिकारी उतरे फील्ड में  हैण्डपम्पों और पाइप लाइनों का किया गहन निरीक्षण, दिए सही रखरखाव के निर्देश  परियोजना और जेजेएम की भी ली जानकारी

गर्मियों में सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए प्रशासन ने जाने जमीनी हालात

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बूबानिया व नांदला में किया निरीक्षण

जिला कलक्टर, सीईओ और उपखण्ड अधिकारी उतरे फील्ड में

 हैण्डपम्पों और पाइप लाइनों का किया गहन निरीक्षण, दिए सही रखरखाव के निर्देश

 परियोजना और जेजेएम की भी ली जानकारी

अजमेर,18 अप्रैल। राज्य सरकार के निर्देश पर गर्मी के मौसम में सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर श्री लोकबन्धु के नेतृत्व में शनिवार को जिले में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। जिला कलक्टर सहित सभी उपखण्ड अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में हैण्डपम्पों, पाइपलाइन, परियोजना एवं जेजेएम के कार्यों का निरीक्षण किया। जहां कमियां पाई गईं, वहां उन्हें तत्काल सुधारने के निर्देश दिए गए।

जिला कलक्टर श्री लोक बंधु ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर जिले में पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को भीषण गर्मी में राहत प्रदान करने के व्यापक उद्देश्य से हैंड पंपों की मरम्मत तथा पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत के लिए राज्यव्यापी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। भीषण गर्मी के मौसम में पानी की निर्बाध आपूर्ति अत्यंत महत्वपूर्ण है एवं इसी को ध्यान में रखते हुए सभी पीएचईडी कार्यालयों को निर्देशित किया गया है।

उन्होंने बताया कि उपखण्ड व विकास अधिकारियों ने अपने क्षेत्राधिकार में लीकेज मरम्मत एवं हैंड पंपों की मरम्मत का निरीक्षण किया। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि पूर्ण हो चुके ग्रीष्मकालीन आकस्मिक कार्यों तथा पूर्ण हो चुकी जेजेएम योजनाओं का सत्यापन लाभार्थियों को मिली वास्तविक राहत को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पेयजल सुगमता से पहुँचाना सुनिश्चित किया जाए। कार्य पूर्ण होने पर संबंधित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण एवं मरम्मत कार्य की विस्तृत फोटो संकलित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस सघन निरीक्षण में मुख्य रूप से हैंडपंप, पाइपलाइन लीकेज, पूर्ण हो चुके ग्रीष्मकालीन आकस्मिक कार्यों एवं पूर्ण हो चुकी जेजेएम योजनाओं सहित विभिन्न स्थलों का जायजा लिया गया हैं। इसके अतिरिक्त अमृत 2 का एक प्रगतिरत कार्य भी इस विशेष अभियान में शामिल किया गया हैं।     

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाई गई किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी अथवा आवश्यक मरम्मत को उसी दिन बिना विलंब के तुरंत पूरा किया जाएगा ताकि जल संकट उत्पन्न ना हो। सभी संबंधित अधिकारियों को इन निर्देशों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने शनिवार को श्रीनगर ब्लॉक के बूबानिया गांव में निरीक्षण किया। इस गांव में जल जीवन मिशन योजना से हर घर लाभांवित है। ग्राम में पेयजल वितरण के दौरान रैबारियों का मौहल्ला में निरीक्षण किया गया एवं पर्याप्त जल दबाव से पेयजल आपूर्ति पाई गई। समर कन्टीजेन्सी 2026 के तहत एक नलकूप खोदा गया है इसमें पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध पाया गया एवं इसको कार्यशील करने के लिए सबमर्सिबल पम्प सैट स्थापना एवं विद्युत कनेक्शन की कार्यवाही प्रगति पर है। निरीक्षण के दौरान ग्राम में 6 इंच की वितरण डीआइ पाईप लाईन मे लीकेज पाया गया। लीकेज मरम्मत का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात ग्राम में पेयजल आपूर्ति सुचारू की गई। ग्राम में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की जल वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया गया इसमें पेयजल के लिए टंकी में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध पाया गया। यहां हनुमान मंदिर के पास हैण्डपम्प का निरीक्षण किया गया। हैण्डपम्प क्रियाशील पाया गया। 

इसी प्रकार जिला कलक्टर ने नान्दला गांव में भी निरीक्षण किया। यहां जल जीवन मिशन योजना से हर घर लाभांवित है। ग्राम में पेयजल वितरण के दौरान माली मौहल्ला मे निरीक्षण किया गया एवं पर्याप्त जल दबाव से पेयजल आपूर्ति पाई गई। पथवारी माता के पास एवं नंदा जी की ढाणी में 2 स्थानों पर हैण्डपम्पों का निरीक्षण किया गया एवं दोनों हैण्डपम्प क्रियाशील पाए गए। 

अफसरों ने किया निरीक्षण

राज्य सरकार के विशेष निर्देश पर जिला कलक्टर के नेतृत्व में अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इनमें सीईओ जिला परिषद, अतिरिक्त जिला कलक्टर, उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं विकास अधिकारी शामिल रहे। कुछ स्थानों पर हैण्डपम्प खराब थे। उन्हें तुरंत ठीक करवाया गया। कुछ स्थानों पर पाइप लाइन लीकेज भी हाथों हाथ सही करवाए गए। सभी जगहों पर पेयजल आपूर्ति पूर्ण प्रेशर के साथ सही पाई गई।

निरीक्षण के दौरान श्री राम प्रकाश सीईओ जिला परिषद, श्री चंद्र शेखर भंडारी एडीएम केकड़ी, श्री देवीलाल यादव एसडीएम नसीराबाद, श्री भगीरथ चौधरी तहसीलदार पीसांगन, श्री महेश चौधरी बीडीओ श्रीनगर, श्री राजीव बड़गुर्जर एसडीएम पीसांगन, श्री प्रेमसुख वैष्णव तहसीलदार अरांई, श्री नीतू मीणा एसडीएम किशनगढ़, श्री सज्जन कुमार लट्टा तहसीलदार किशनगढ़ एवं रेखा मीणा बीडीओ किशनगढ़, कीर्ति भारद्वाज तहसीलदार रूपनगढ़, श्री गुरु प्रसाद तंवर एसडीएम पुष्कर, रतन कौर एसडीएम अजमेर, दिशी शर्मा बीडीओ केकड़ी, श्री अर्जुन सिंह बीडीओ भिनाय, श्री संजय कुमार सारस्वत तहसीलदार भिनाय एवं श्री भगवती प्रसाद वैष्णव एसडीएम सावर, श्री सुधीर कुमार पाठक बीडीओ अजमेर ग्रामीण, श्री ओम सिंह लखावत तहसीलदार अजमेर उपस्थित रहे।

जलदाय विभाग रहा मुस्तैद

इस विशेष अभियान के दौरान पूरे जिले में जलदाय विभाग अलर्ट मोड पर रहा। विभाग द्वारा टंकियों की सफाई, हैण्डपम्प मरम्मत एवं लीकेज मरम्मत एवं अन्य कार्य करवाए गए। जिले में 123 स्थानों पर हैण्डपम्प चैक किए गए। यहां 71 स्थानों पर हैण्डपम्प मरम्मत की गई। लीकेज सही करने के लिए 12 स्थानों पर कार्यवाही की गई। इसके साथ ही 13 गांवों में जल जीवन मिशन के कार्य चैक किए गए।

निरीक्षण के समय विभाग के अधिकारी श्री राजीव कुमार, अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जिला वृत, श्री मोहन लालवानी, तकनीकी सहायक एवं सहायक अभियंता जिला ग्रामीण खण्ड श्री बजरंग लाल जाट, सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग उपखण्ड नसीराबाद, श्री लालाराम रेबारी, कनिष्ठ अभियंता उपखण्ड नसीराबाद एवं श्री दुष्यंत जादम कनिष्ठ अभियंता उपखण्ड नसीराबाद भी उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved