For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 126593806
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की तत्परता से 7-8 साल का  बच्चे को सुरक्षित  परिजनों को किया सुपुर्द , |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता के श्याम मंदिर और दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा, सोनार बांग्ला का जताया विश्वास |  Ajmer Breaking News: अक्षय तृतीया पर बाल विवाहों की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: दर्शन से पहले ही थम गई ज़िंदगी: पुष्कर मंदिर मार्ग पर महिला की अचानक मौत |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बूबानिया व नांदला में किया निरीक्षण,गर्मियों में सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए प्रशासन ने जाने जमीनी हालात |  Ajmer Breaking News: अजमेर में निवेश के नाम पर 1.13 लाख की ठगी, लाडपुरा निवासी दोस्त पर आरोप—पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी, आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। दरगाह क्षेत्र से बांग्लादेशी घुसपैठिए की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर बाजार में फिर चोरी, चूड़ी की दुकान से 50 हजार का माल पार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मोटरसाइकिल की टंकी पर युवती को बिठाकर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले चालक को पुलिस ने किया डिटेन , |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिले में बाल विवाह रोकथाम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।  | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर में निवेश के नाम पर 1.13 लाख की ठगी, लाडपुरा निवासी दोस्त पर आरोप—पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी, आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज।

Post Views 51

April 18, 2026

पीड़ित की शिकायत पर आदर्शनगर थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 318 (4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अजमेर में निवेश के नाम पर 1.13 लाख की ठगी, लाडपुरा निवासी दोस्त पर आरोप—पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी, आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज।

अजमेर के आदर्शनगर थाना अंतर्गत एक युवक के साथ निवेश में मोटा मुनाफा कमाने का सब्जबाग दिखाकर  धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अपने ही दोस्त पर करीब 1 लाख 13 हजार रुपए ठगने का आरोप लगाते हुए आदर्श नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पालरा निवासी 24 वर्षीय जयसिंह ने थाने पर दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पहचान सुरक्षा कंपनी में काम करने के दौरान राजवीर नाम के युवक से हुई थी। दोस्ती का फायदा उठाते हुए राजवीर ने उसे किसी बड़ी कंपनी में पैसा निवेश कराने का झांसा दिया और अधिक मुनाफा दिलाने का लालच दिया। इसके लिए आरोपी ने पहले यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बाद में यूको बैंक में नया खाता खुलवाने की बात कही। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने बैंक कर्मचारी से मिलीभगत कर खाते की चेकबुक,एटीएम कार्ड और अन्य डॉक्यूमेंट्स खुद ही ले लिए तथा खातों में अपने मोबाइल नंबर लिंक कर यूपीआई आईडी भी चालू कर ली। इसके बाद जयसिंह से हर महीने 7 हजार रुपए और एक बार में 50 हजार रुपए लेकर कुल 1.13 लाख रुपए निवेश के नाम पर ले लिए। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करता रहा और बाद में गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि ज्यादा दबाव बनाया तो झूठे केस में फंसा देगा। जांच में यह भी सामने आया कि खातों से लेनदेन आरोपी द्वारा ही किया जा रहा था। पीड़ित की शिकायत पर आदर्शनगर थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 318 (4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved