For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 126793526
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर घाटी,अजमेर में अनियंत्रित होकर बस खाई में गिरने की दुखद सूचना |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के आदेश बेअसर—अजमेर में खुलेआम मटन-चिकन बिक्री, सूचना केंद्र चौराहे पर जाम से लोग परेशान |  Ajmer Breaking News: अजमेर से पीसांगन मायरा भरने जा रही सवारियों से भरी बस पुष्कर घाटी से खाई में गिरी, एक महिला की मौत  |  Ajmer Breaking News: राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा अजमेर के द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज रविवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अक्षय तृतीया पर आस्था का सैलाब: 500 साल पुरानी परंपराओं से गूंजा पुष्कर,बद्रीनाथ से जुड़ा पुष्कर: अक्षय तृतीया पर दिखी अद्भुत श्रद्धा |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में अक्षय तृतीया के अबूझ सावे पर राजपूत समाज के जयमल कोट में रविवार को सामाजिक समरसता और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की तत्परता से 7-8 साल का  बच्चे को सुरक्षित  परिजनों को किया सुपुर्द , |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता के श्याम मंदिर और दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा, सोनार बांग्ला का जताया विश्वास |  Ajmer Breaking News: अक्षय तृतीया पर बाल विवाहों की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा अजमेर के द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज रविवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Post Views 31

April 19, 2026

भगवान परशुराम जी की अष्टधातु से निर्मित भव्य प्रतिमा का विद्वान पंडितो द्वारा अभिषेक किया गया।  उसके बाद ध्वजारोहण किया गया

राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा अजमेर के द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज रविवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। समाज के अध्यक्ष व संरक्षक पंडित बलराम शर्मा व जिला अध्यक्ष रवि शर्मा, युवा अध्यक्ष कपिल व्यास ने बताया कि आज रविवार को कोटडा स्थित मेहंदीपुर बालाजी मंदिर से महिलाओं द्वारा कलश यात्रा व प्रभात फेरी निकाली गई जो भगवान परशुराम सर्किल पर आकर संपन्न हुई । भगवान परशुराम जी की अष्टधातु से निर्मित भव्य प्रतिमा का विद्वान पंडितो द्वारा अभिषेक किया गया।  उसके बाद ध्वजारोहण किया गया एवं विप्र फाउंडेशन के कपिल व्यास द्वारा मावे का केक समाज बंधुओं एवं गणमान्य जनों एवं मित्र मंडली के साथ कटवाया गया साथ ही आम पब्लिक में मिल्क रोज का प्रसाद वितरित किया गया। 
पंडित प्रमोद शर्मा प्रचार मंत्री ने बताया कि शाम 7:30 बजे शोभा यात्रा का परशुराम सर्किल पर भव्य स्वागत किया जाएगा। शाम 7:00 बजे दीप प्रज्वलित कर विद्वान साधु संतों का उद्बोधन व उनके द्वारा समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं जिला राज्य स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करने वालों समाज बंधुओ का सम्मान किया जाएगा। सम्मान समारोह के बाद शाम को भगवान परशुराम जी की महाआरती आगरा गेट प्राचीन लक्ष्मी मंदिर के महंत पंडित प्रकाश चंद शर्मा व अन्य विद्वान पंडितों द्वारा महाआरती की जाएगी। साथ ही परशुराम सर्किल पर भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी। उसके बाद सामूहिक स्नेह भोज प्रसादी की जाएगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved