Post Views 41
April 19, 2026
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के आदेश बेअसर—अजमेर में खुलेआम मटन-चिकन बिक्री, सूचना केंद्र चौराहे पर जाम से लोग परेशान
अजमेर शहर में मटन और चिकन की खुलेआम बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद नियमों की अनदेखी जारी है। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के आदेशों के बाद भी हालात जस के तस हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के सूचना केंद्र चौराहे पर चिकन के ठेले पर रोजाना बड़ी संख्या में ग्राहक जुटते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और जाम की स्थिति बन जाती है। भीड़ और अव्यवस्था के कारण आमजन को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved