For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 126945947
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पति पत्नी का अपहरण कर पति से मारपीट करने और दांतली से नाक काटने के साथ उसका वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में जिला न्यायालय ने आठ आरोपियों को सुनाई सजा, |  Ajmer Breaking News: 16 साल से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को जिला पुलिस ने पकड़ने में हासिल की कामयाबी, पुलिस अधीक्षक ने किया मामले का खुलासा |  Ajmer Breaking News: पुष्कर घाटी बस हादसे में घायल लोगों से मिलने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर घाटी,अजमेर में अनियंत्रित होकर बस खाई में गिरने की दुखद सूचना |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के आदेश बेअसर—अजमेर में खुलेआम मटन-चिकन बिक्री, सूचना केंद्र चौराहे पर जाम से लोग परेशान |  Ajmer Breaking News: अजमेर से पीसांगन मायरा भरने जा रही सवारियों से भरी बस पुष्कर घाटी से खाई में गिरी, एक महिला की मौत  |  Ajmer Breaking News: राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा अजमेर के द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज रविवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अक्षय तृतीया पर आस्था का सैलाब: 500 साल पुरानी परंपराओं से गूंजा पुष्कर,बद्रीनाथ से जुड़ा पुष्कर: अक्षय तृतीया पर दिखी अद्भुत श्रद्धा | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश,

Post Views 51

April 20, 2026

पुलिस थाना पीसांगन व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में महिला सहित 4 शातिर नकबजन गिरफ्तार,अजमेर पुलिस की मुस्तैदी से बड़ी वारदातों पर लगा ब्रेक।

अजमेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश,
पुलिस थाना पीसांगन व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में महिला सहित 4 शातिर नकबजन गिरफ्तार,अजमेर पुलिस की मुस्तैदी से बड़ी वारदातों पर लगा ब्रेक।

पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने सोमवार शाम पत्रकारों के समक्ष खुलासा करते हुए बताया कि
अजमेर पुलिस थाना पीसांगन व साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय सक्रिय बावरी गैंग का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में चार शातिर नकबजन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। यह गिरोह सूने और बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने अजमेर सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 10 चोरी की वारदातें कबूल की हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, एक हथियार, चोरी में प्रयुक्त  पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अब गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved