Post Views 31
April 20, 2026
16 साल से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को जिला पुलिस ने पकड़ने में हासिल की कामयाबी, पुलिस अधीक्षक ने किया मामले का खुलासा
लंबे समय से फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अजमेर जिला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 18 साल से फरार हत्या के दोषी कन्नासिंह उर्फ करण सिंह रावत को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली है।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में की गई कार्रवाई का खुलासा करते हुए एसपी हर्षवर्धन ने बताया कि आरोपी वर्ष 2010 में पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद फरार हो गया था और तब से लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा। इस जटिल मामले की जिम्मेदारी पुलिस लाइन के कांस्टेबल प्रकाश सिंह बिष्ट और अजय कुमार को सौंपी गई थी। दोनों जवानों ने केवल 16 साल पुरानी फोटो के आधार पर जांच शुरू की और भेष बदलकर विभिन्न गांवों में जाकर जानकारी जुटाई। आरोपी ने अपना हुलिया बदल लिया था और फर्जी नाम से राजसमंद जिले में मिस्त्री का काम कर रहा था। लगातार पीछा और मुखबिर तंत्र की मदद से आखिरकार पुलिस ने छापली गांव में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपनी असली पहचान स्वीकार कर ली। इस कार्रवाई में दोनों कांस्टेबलों की बहादुरी और सूझबूझ सराहनीय रही।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved