For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 126967444
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पति पत्नी का अपहरण कर पति से मारपीट करने और दांतली से नाक काटने के साथ उसका वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में जिला न्यायालय ने आठ आरोपियों को सुनाई सजा, |  Ajmer Breaking News: 16 साल से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को जिला पुलिस ने पकड़ने में हासिल की कामयाबी, पुलिस अधीक्षक ने किया मामले का खुलासा |  Ajmer Breaking News: पुष्कर घाटी बस हादसे में घायल लोगों से मिलने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर घाटी,अजमेर में अनियंत्रित होकर बस खाई में गिरने की दुखद सूचना |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के आदेश बेअसर—अजमेर में खुलेआम मटन-चिकन बिक्री, सूचना केंद्र चौराहे पर जाम से लोग परेशान |  Ajmer Breaking News: अजमेर से पीसांगन मायरा भरने जा रही सवारियों से भरी बस पुष्कर घाटी से खाई में गिरी, एक महिला की मौत  |  Ajmer Breaking News: राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा अजमेर के द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज रविवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अक्षय तृतीया पर आस्था का सैलाब: 500 साल पुरानी परंपराओं से गूंजा पुष्कर,बद्रीनाथ से जुड़ा पुष्कर: अक्षय तृतीया पर दिखी अद्भुत श्रद्धा | 

राजस्थान न्यूज़: पाली में एलपीजी टैंकर बना चलता-फिरता बम, एसओएच की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Post Views 41

April 20, 2026

सेंदड़ा थानाधिकारी हरिराम ने असाधारण साहस का परिचय देते हुए स्वयं दमकलकर्मियों के साथ जलते टैंकर के आग बुझाने का मोर्चा संभाला। उनकी तत्परता से हजारों लीटर गैस सुरक्षित बच गई

पाली जिले के रायपुर मारवाड़ क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया, जब गुजरात से एलपीजी गैस भरकर आ रहा एक टैंकर सेंदड़ा के पास अचानक आग की चपेट में आ गया। टैंकर में भीषण आग और गैस रिसाव की आशंका से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। लपटें इतनी तेज थीं कि मौके पर पहुंची दमकल टीम भी शुरुआती तौर पर पीछे हट गई। इसी बीच सेंदड़ा थानाधिकारी हरिराम ने असाधारण साहस का परिचय देते हुए स्वयं दमकलकर्मियों के साथ जलते टैंकर के पास पहुंचकर आग बुझाने का मोर्चा संभाला। उनकी तत्परता और नेतृत्व से हजारों लीटर गैस सुरक्षित बच गई और एक संभावित बड़े विस्फोट को टाल दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी हरिराम तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हाईवे के दोनों ओर यातायात बंद करवा दिया। करीब डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों की सांसें थम गईं। ब्यावर और जैतारण से अतिरिक्त दमकलें बुलाई गईं। देर रात तक चले राहत कार्य के बाद आग पर काबू पाया गया और एक तरफा यातायात बहाल किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि टैंकर चालक की लापरवाही इस हादसे का मुख्य कारण बनी। चालक ने वाहन को सड़क किनारे लगी लोहे की फेंसिंग से टकरा दिया, जिससे लोहे का एंगल टैंकर में फंस गया और घर्षण से निकली चिंगारी ने केबिन में आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि टैंकर के आगे के 10 टायर जलकर राख हो गए, हालांकि पिछला हिस्सा सुरक्षित बच गया।

हादसे के बाद चालक सुरजन सिंह राजपूत, निवासी तोलियावास (झुंझुनूं), मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और आमजन की जान खतरे में डालने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को तकनीकी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दोपहर बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त टैंकर को हटाकर यातायात पूरी तरह सुचारू किया गया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved