Post Views 11
April 20, 2026
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मुकाबलों को लेकर जयपुर में उत्साह बना हुआ है, लेकिन इस बार ऑफलाइन टिकट काउंटरों पर अपेक्षित भीड़ नजर नहीं आ रही है। राजस्थान रॉयल्स ने शहर में अपने घरेलू मैचों के लिए ऑफलाइन टिकट बिक्री शुरू कर दी है, जिससे फैंस को सीधे स्टेडियम काउंटर से टिकट खरीदने का मौका मिल रहा है।
हालांकि, इस बार बड़ी क्रिकेट हस्तियों जैसे महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के जयपुर में नहीं खेलने के कारण टिकट काउंटरों पर भीड़ अपेक्षाकृत कम देखी जा रही है।इसके बावजूद 25 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच के ऑनलाइन टिकट कुछ ही मिनटों में पूरी तरह बिक गए थे, जिससे मुकाबले को लेकर उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है। स्टूडेंट्स टिकट को लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है।
इस बार टिकट दरों में बढ़ोतरी की गई है।
टिकट सवाई मानसिंह स्टेडियम के ईस्ट, वेस्ट और नॉर्थ गेट्स पर बने काउंटरों से सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक खरीदे जा सकते हैं।
जयपुर में इस सीजन कुल 4 मुकाबले खेले जाएंगे:
टीम के हालिया प्रदर्शन और होम ग्राउंड पर वापसी को लेकर फैंस में उत्साह बना हुआ है। प्रबंधन को उम्मीद है कि मैच नजदीक आने के साथ स्टेडियम में दर्शकों की संख्या बढ़ेगी और सभी मुकाबले फुल हाउस रहेंगे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved