Post Views 71
April 10, 2026
उदयपुर | शहर में तीन दिन पहले हुए सनसनीखेज मर्डर केस में पुलिस को आंशिक सफलता मिली है। 26 वर्षीय युवक साहिल उर्फ सुहानी की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक हिस्ट्रीशीटर समेत तीन बदमाश अब भी फरार हैं।
घटना 7 अप्रैल की देर रात उदयपुर के सिलावटवाड़ी - बिच्छू घाटी इलाके की है, जहां आपसी रंजिश के चलते बदमाशों ने साहिल पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। एडिशनल एसपी उमेश ओझा के अनुसार, आरोपी गौरव सिंह चौहान उर्फ बिट्टू को भीलवाड़ा के मांडल से दिल्ली भागते समय बस से पकड़ा गया, जबकि मोहम्मद सुहान डायर को भींडर से गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ पहले से 6-6 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि घटना की शुरुआत आपसी विवाद से हुई, जो बाद में खूनी झड़प में बदल गई। फरार आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर नईमुद्दीन, कुंदन और जोयेब खान शामिल हैं, जिन पर कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसटी सहित 5 थानों की पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और फरार बदमाशों की तलाश जारी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved