For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 124568240
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारतीय ज्ञान परम्परा और नवाचार का संगम: राज्यपाल द्वारा एमडीएसयू की विद्यार्थी-केंद्रित नई वेबसाइट का लोकार्पण |  Ajmer Breaking News: ग्रामीण विकास विभाग शासन सचिव ने जिला परिषद में ली योजनाओं की समीक्षा बैठक |  Ajmer Breaking News: जमेर के राम नगर में सड़क किनारे ठेला लगाकर 5- 10 रुपए में कपड़े प्रेस करने वाले जितेंद्र बाड़ोलिया को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भेजा 598 करोड़ 50 लाख 37 हज़ार 726 रुपए का डिमांड नोटिस, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला धोलाभाटा आनंदपुरी क्षेत्र का सामने आया है, जहां निवासी जेनिका जोनवाल ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गईं। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के मुकेश खटवानी ने  8 अप्रैल को अजमेर के सूरजकुंड मंदिर से दंडवत करते हुए गौ रक्षा जागरूक यात्रा का किया शुभारंभ, |  Ajmer Breaking News: अजमेर: केन्द्रीय कारागृह के अधीन संचालित खुले बंदी शिविर से फरार हुआ आजीवन कारावास का बंदी आशाराम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे पुष्कर, शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में हुए शामिल, सपरिवार की पुष्कर सरोवर की पूजा-अर्चना |  Ajmer Breaking News: बकरी पालन (गिफ्ट ए गोट कार्यक्रम) से बदलेगी विमुक्त परिवारों की आजीविका |  Ajmer Breaking News: युवा संबल मेला 2026 का किया आयोजन,42 आशार्थियों को मेला स्थल पर ही 42 आशार्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए।   |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री भजनलाल पुष्कर में प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं। | 

उदयपुर न्यूज़: रहस्यमयी बीमारी का कहर : 8 दिन में 8 मासूमों की मौत से हड़कंप

Post Views 71

April 9, 2026

बुखार, उल्टी और दस्त जैसे समान लक्षण सामने आए

उदयपुर | राजस्थान के आदिवासी क्षेत्र में एक रहस्यमयी बीमारी ने दहशत फैला दी है। सलूंबर जिले के झल्लारा और लसाड़िया क्षेत्र में 8 दिन में 8 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि हाल के दो दिनों में ही 3 मासूमों ने दम तोड़ दिया। सभी बच्चों में बुखार, उल्टी और दस्त जैसे समान लक्षण पाए गए, जिसके बाद उनकी हालत तेजी से बिगड़ती गई।
परिजनों के अनुसार, कई मामलों में बच्चों की तबीयत अचानक खराब हुई और 24 घंटे के भीतर ही उनकी मौत हो गई। कुछ बच्चों को अस्पताल मृत अवस्था में ही लाया गया, जिससे बीमारी की गंभीरता और रहस्य दोनों बढ़ गए हैं।
स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जयपुर और उदयपुर से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीमें गांव-गांव जाकर जांच कर रही हैं। अब तक 500 से ज्यादा परिवारों का सर्वे किया जा चुका है, जिसमें करीब 20 बच्चों में हल्के लक्षण मिले हैं और उन्हें दवाइयां दी गई हैं। चिकित्सा अधिकारियों का कहना है कि बीमारी के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि इस रहस्यमयी बीमारी को जल्द काबू में किया जा सके। लगातार हो रही इन मौतों ने इलाके में भय का माहौल पैदा कर दिया है और परिजन अपने बच्चों को लेकर बेहद चिंतित हैं। स्वास्थ्य विभाग लोगों से सावधानी बरतने और लक्षण दिखते ही तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील कर रहा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved