Post Views 121
April 9, 2026
उदयपुर | प्रतापनगर थाना क्षेत्र की कालका माताजी रोड पर एक नाबालिग बच्चे के साथ गंभीर सड़क हादसा हुआ। शाम 6 बजे ट्यूशन से घर लौटते समय जैनिक जैन नामक बच्चा साइकिल चला रहा था, तभी तेज रफ्तार ऑटो ने अचानक टर्न लेते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बच्चा साइकिल से उछलकर दूर जा गिरा और उसके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोग बच्चे की मदद के लिए दौड़े, जबकि कुछ ने ऑटो का पीछा भी किया। सीसीटीवी फुटेज में ऑटो ड्राइवर की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह तेज गति से टर्न लेता है, बच्चे को टक्कर मारता है और बिना रुके आगे बढ़ जाता है।
क्षेत्रवासियों ने ऑटो चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा कि अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन CCTV फुटेज के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। घटना ने स्थानीय लोगों में गहरा सदमा और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा कर दी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved