For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 124406709
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारतीय ज्ञान परम्परा और नवाचार का संगम: राज्यपाल द्वारा एमडीएसयू की विद्यार्थी-केंद्रित नई वेबसाइट का लोकार्पण |  Ajmer Breaking News: ग्रामीण विकास विभाग शासन सचिव ने जिला परिषद में ली योजनाओं की समीक्षा बैठक |  Ajmer Breaking News: जमेर के राम नगर में सड़क किनारे ठेला लगाकर 5- 10 रुपए में कपड़े प्रेस करने वाले जितेंद्र बाड़ोलिया को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भेजा 598 करोड़ 50 लाख 37 हज़ार 726 रुपए का डिमांड नोटिस, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला धोलाभाटा आनंदपुरी क्षेत्र का सामने आया है, जहां निवासी जेनिका जोनवाल ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गईं। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के मुकेश खटवानी ने  8 अप्रैल को अजमेर के सूरजकुंड मंदिर से दंडवत करते हुए गौ रक्षा जागरूक यात्रा का किया शुभारंभ, |  Ajmer Breaking News: अजमेर: केन्द्रीय कारागृह के अधीन संचालित खुले बंदी शिविर से फरार हुआ आजीवन कारावास का बंदी आशाराम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे पुष्कर, शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में हुए शामिल, सपरिवार की पुष्कर सरोवर की पूजा-अर्चना |  Ajmer Breaking News: बकरी पालन (गिफ्ट ए गोट कार्यक्रम) से बदलेगी विमुक्त परिवारों की आजीविका |  Ajmer Breaking News: युवा संबल मेला 2026 का किया आयोजन,42 आशार्थियों को मेला स्थल पर ही 42 आशार्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए।   |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री भजनलाल पुष्कर में प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं। | 

राजस्थान न्यूज़: कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर के विवाह समारोह के दौरान लगे ट्रैफिक जाम: IPS सहित 6 अधिकारियों से मांगा जवाब

Post Views 51

April 8, 2026

जयपुर। लाडनूं से कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर के विवाह समारोह के दौरान लगे भारी ट्रैफिक जाम को लेकर पुलिस मुख्यालय ने कड़ा रुख अपनाया है। जयपुर के स्पेशल सीपी से मांगी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर एक आईपीएस और एक आरपीएस अधिकारी सहित कुल छह पुलिस अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। मामले में विभागीय कार्रवाई की संभावना भी जताई जा रही है।

यह मामला 9 मार्च को हरमाड़ा क्षेत्र में सीकर रोड स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित विवाह समारोह से जुड़ा है, जिसमें विधायक मुकेश भाकर और आरजेएस अधिकारी कोमल मीणा का विवाह समारोह आयोजित हुआ था। इस कार्यक्रम में सत्ता और विपक्ष के कई बड़े नेता, नौकरशाह और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे। यहां तक कि पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी भी मौजूद बताए जा रहे हैं।

समारोह के दौरान सीकर रोड पर भारी जाम लग गया, जिससे कई वीआईपी भी प्रभावित हुए। सूचना देने के बावजूद जाम खुलवाने में काफी समय लग गया, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। इस घटना के बाद जांच के आदेश दिए गए। जयपुर के स्पेशल कमिश्नर ओम प्रकाश ने मामले की जांच कर रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को सौंपी। इसके बाद मुख्यालय की विजिलेंस टीम ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है।

जिन अधिकारियों को इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार माना गया है, उनमें एसीपी चौमूं उषा यादव, एसीपी ट्रैफिक किशोर सिंह भदोरिया, टीआई मंजू चौधरी, टीआई सम्पतराज, टीआई नवरतन धौलिया और हरमाड़ा थानाधिकारी उदय सिंह शामिल हैं। जांच के दौरान ही एसीपी चौमूं उषा यादव का तबादला कर उन्हें हाडीरानी बटालियन का कमांडेंट बना दिया गया है। इसके अलावा जयपुर ट्रैफिक डीसीपी का भी स्थानांतरण हो चुका है।

गौरतलब है कि यह पहली बार है जब किसी वीआईपी कार्यक्रम में लगे ट्रैफिक जाम के लिए उच्च पुलिस अधिकारियों को भी जिम्मेदार माना है। इस कार्रवाई को प्रशासनिक जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved