Post Views 01
March 21, 2026
दाजी के आगमन की तैयारी की मीटिंग सम्पन्न
अजमेर, 21 मार्च। हार्टफुलनेस संस्थान के वैश्विक मार्गदर्शक श्री कमलेश डी. पटेल (दाजी) के अजमेर आगमन की तैयारियों हेतु मीटिंग संपन्न की गई। दाजी पद्म भूषण से सम्मानित हैं जो आध्यात्मिकता के अतिरिक्त योग, पर्यावरण, चिकित्सा, शिक्षा आदि क्षेत्रों में समाज के लिए सतत रूप से कार्यरत है।
दाजी आगामी 26 तथा 27 मार्च को अजमेर में ध्यान सत्रों द्वारा जन सामान्य को मार्गदर्शन करेंगे। यह कार्यक्रम होटल ग्रैंड जीनिया में होगा।कार्यक्रम समन्वयक (विशेषाधिकारी विधानसभा अध्यक्ष) श्री के.के. शर्मा जी ने जानकारी दी कि हार्टफुलनेस संस्थान के मार्गदर्शक दाजी का प्रथम बार अजमेर में आगमन हो रहा है और इसकी तैयारिया लगातार आगे बढ़ रही हैं। मीटिंग में जोनल समन्वयक श्री मुकेश पटेल, जिला समन्वयक श्री गिरीश गुप्ता के अतिरिक्त विकास, शैलेश गौड़, अमिंदर, हनुत सिंह, मनीषा, कुसुम आदि उपस्थित रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved