Post Views 01
March 20, 2026
क्लॉक टावर थाना अंतर्गत पड़ाव लक्ष्मी मार्केट में तेल के गोदाम से लगभग ₹50000 के फॉर्च्यूनर तेल के पीपे हुए चोरी,
दुकान मालिक ने क्लॉक टावर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस कर रही है चोरों की तलाश
क्लॉक टावर थाना अंतर्गत पड़ाव स्थित लक्ष्मी मार्केट में एक तेल गोदाम से बीती रात अज्ञात चोर फॉर्चून तेल के लगभग 22 पीपे चोरी कर ले गए जिनकी कीमत 45 से 50 हज़ार रुपए बताई जा रही है। अज्ञात चोरों ने गुरुवार देर रात गोदाम को निशाना बनाते हुए ताले तोड़ कर तेल के पीपे चोरी कर लिए। गोदाम मालिक लेखराज गोलानी रात को गोदाम बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब उनका बेटा मुकुज गोलानी दुकान खोलने पहुंचा तो गोदाम के ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखा तो लगभग 25 फॉर्च्यूनर तेल के पीपे गायब थे। चोरी हुए पीपों की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
पीड़ित ने घटना की सूचना क्लॉक टावर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved