For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121394723
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी अभियान की शुरुआत |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति के संबंध में ली समीक्षा बैठक  |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत निर्मित कलेक्ट्रेट के नवीन भवन का किया अवलोकन |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टावर थाना अंतर्गत पड़ाव लक्ष्मी मार्केट में तेल के गोदाम से लगभग ₹50000 के फॉर्च्यूनर तेल के पीपे हुए चोरी, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना अंतर्गत सेंदरिया में रहने वाले रिटायर्ड रेल कर्मचारी के साथ हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी, |  Ajmer Breaking News: गंज थाना अंतर्गत स्कूटी से जा रही महिला के साथ रामप्रसाद घाट के आसपास हुई लूट की वारदात , |  Ajmer Breaking News: पुष्कर दौरे पर एसपी हर्षवर्धन, ब्रह्मा मंदिर में दर्शन कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, ट्रैफिक और सुरक्षा पर एसपी की नजर, |  Ajmer Breaking News: दिल्ली गेट पुज्य लाल साहब मंदिर ट्रस्ट झूलेलाल धाम से भव्य चेटीचंड जुलूस का विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया शुभारंभ,लगभग 45 से 50 झाकियां हुई शामिल,  |  Ajmer Breaking News: राजस्व मण्डल के अध्यक्ष श्री हेमंत कुमार गेरा ने कलेक्ट्रेट में विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: विरासत एवं संस्कृति के पर्व पर राजस्थान दिवस-2026 के अंतर्गत गुरूवार को सूचना केन्द्र ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। इसमें राजस्थान की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। | 

अजमेर न्यूज़: दिल्ली गेट पुज्य लाल साहब मंदिर ट्रस्ट झूलेलाल धाम से भव्य चेटीचंड जुलूस का विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया शुभारंभ,लगभग 45 से 50 झाकियां हुई शामिल, 

Post Views 01

March 20, 2026

झूलेलाल जयंती पर निकला चेटीचंड का भव्य जुलुस, दिल्ली गेट पुज्य लाल साहब मंदिर ट्रस्ट झूलेलाल धाम से भव्य चेटीचंड जुलूस का विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया शुभारंभ,लगभग 45 से 50 झाकियां हुई शामिल, 


देश ओर दुनिया में विख्यात अजमेर का चेटीचंड जुलूस शुक्रवार को अजमेर के दिल्ली गेट स्थित पूज्य लाल साहिब मंदिर झूलेलाल धाम से भव्य शोभायात्रा के रूप में निकला जिसे विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रारंभ किया।

शोभायात्रा में सबसे आगे पूज्य ललचाप मंदिर झूलेलाल धाम में प्रज्वलित अखंड ज्योत चल रही थी तो वही उसके पीछे भगवान झूलेलाल की प्रतिमा को बाजी में विराजित किया गया था इसके साथ ही घोड़े पर झूलेलाल धाम के सेवादार चल रहे थे इसके पीछे एक के बाद एक लगभग 45 से 50 विभिन्न देवी देवताओं के चित्रण वाली झांकियां समाज को संदेश देने वाली झांकियां शामिल थी जुलूस दिल्ली गेट झूलेलाल धाम से प्रारंभ होकर गंज गुरुद्वारा फवारा सर्कल नसिया जी गांधी भवन स्टेशन रोड बढ़ाओ केसरगंज होते हुए पुणे प्लाजा टॉकीज दिग्गी बाजार से होता हुआ कमाडंसपुरा मदार गेट से नल बाजार में प्रवेश किया और वहां से दरगाह बाजार होते हुए देर रात देहली गेट पर संपन्न हुआ।चेटीचंड का जुलूस करीब 9 किलोमीटर की शहर में परिक्रमा करता है।जुलूस में करीब 1 किलोमीटर तक 45 से 50  झांकियां शामिल रहती हैं। जुलूस में सबसे आगे पाकिस्तान सिंध से भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय आई अखंड ज्योत को दर्शन के लिए रखा गया। चेटीचंड जुलूस में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल सहित

भाजपा और कांग्रेस के नेता शामिल हुए सिंधी समाज के लोगों के साथ डांडिया ओर छेज खेलते हुए नजर आए।झूलेलाल धाम मंदिर सेवा ट्रस्ट की ओर से व्यवस्था  बनाए रखने के लिए करीब 150 से ज़्यादा कार्यकर्ता पैदल ओर वाहनों पर मौजूद रहे।

चेटीचंड जुलूस में युवाओं ने वर्ल्ड कप जीत पर टीम इंडिया की ड्रेस पहनकर डांस किया तो वहीं अंगदान और देहदान का संदेश देने वाली झाँकी,यातायात नियमों की पालना का संदेश देने वाली झांकी,पल्ले पर विराजे भगवान झूलेलाल, सांवरिया सेठ की झांकी, शिव परिवार की झांकी,राम दरबार ,भगवान कृष्ण,भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी,वरुण देव के विभिन्न स्वरूपों को प्रदर्शित करने वाली कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।जुलूस के देखने के लिए पूरे जुलूस मार्ग पर दोनों और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे जुलूस के दौरान जिला पुलिस की ओर से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई वहीं यातायात पुलिस के जवान भी हर जगह पर तैनात दिखे। जुलूस में कोई अनहोनी ना हो इसको देखते हुए एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, टाटा पावर आदि के की टीमें भी साथ-साथ चल रही थी।




© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved