For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121397719
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी अभियान की शुरुआत |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति के संबंध में ली समीक्षा बैठक  |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत निर्मित कलेक्ट्रेट के नवीन भवन का किया अवलोकन |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टावर थाना अंतर्गत पड़ाव लक्ष्मी मार्केट में तेल के गोदाम से लगभग ₹50000 के फॉर्च्यूनर तेल के पीपे हुए चोरी, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना अंतर्गत सेंदरिया में रहने वाले रिटायर्ड रेल कर्मचारी के साथ हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी, |  Ajmer Breaking News: गंज थाना अंतर्गत स्कूटी से जा रही महिला के साथ रामप्रसाद घाट के आसपास हुई लूट की वारदात , |  Ajmer Breaking News: पुष्कर दौरे पर एसपी हर्षवर्धन, ब्रह्मा मंदिर में दर्शन कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, ट्रैफिक और सुरक्षा पर एसपी की नजर, |  Ajmer Breaking News: दिल्ली गेट पुज्य लाल साहब मंदिर ट्रस्ट झूलेलाल धाम से भव्य चेटीचंड जुलूस का विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया शुभारंभ,लगभग 45 से 50 झाकियां हुई शामिल,  |  Ajmer Breaking News: राजस्व मण्डल के अध्यक्ष श्री हेमंत कुमार गेरा ने कलेक्ट्रेट में विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: विरासत एवं संस्कृति के पर्व पर राजस्थान दिवस-2026 के अंतर्गत गुरूवार को सूचना केन्द्र ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। इसमें राजस्थान की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। | 

अजमेर न्यूज़: जिला कलक्टर ने स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत निर्मित कलेक्ट्रेट के नवीन भवन का किया अवलोकन

Post Views 01

March 20, 2026

  उन्होंने भवन में स्वच्छता, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, शौचालय एवं डिजिटल सूचना प्रणाली जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्रारंभ से ही व्यवस्थित एवं कार्यशील रखने को निर्देशित किया।

जिला कलक्टर ने स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत निर्मित कलेक्ट्रेट के नवीन भवन का किया अवलोकन

अजमेर, 20 मार्च । जिला कलक्टर श्री लोक बंधु ने स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत नव निर्मित कलेक्ट्रेट भवन का शुक्रवार को अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भवन की संरचना, गुणवत्ता एवं उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि भवन को आमजन की आवश्यकताओं के अनुरूप उपयोगी एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में आगामी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं।
  निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि भवन के उपयोग प्रारंभ करने से पूर्व वृद्धजन एवं दिव्यांगजन के लिए आवश्यक सभी सुलभ सुविधाएं जैसे रैम्प, लिफ्ट एवं संकेतक बोर्ड की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नवीन भवन का उद्देश्य आमजन को एक ही परिसर में विभिन्न विभागीय सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए विभागों के सुचारू स्थानांतरण एवं व्यवस्थापन की कार्यवाही भी योजनाबद्ध तरीके से की जाए।
  उन्होंने भवन में स्वच्छता, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, शौचालय एवं डिजिटल सूचना प्रणाली जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्रारंभ से ही व्यवस्थित एवं कार्यशील रखने को निर्देशित किया।  
  जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन के संचालन से पूर्व सभी आवश्यक परीक्षण, सुरक्षा मानकों की पुष्टि एवं व्यवस्थाओं का ट्रायल सुनिश्चित किया जाए। 
उन्होंने अवलोकन के दौरान अधिकारियों एवं कार्मिकों के बैठने की व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा की। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक व्यवस्था आमजन की सुविधा के अनुसार होनी चाहिए। क्षेत्र से आने वाले व्यक्तियों को प्रभाग ढूंढने एवं संबंधित व्यक्ति से संपर्क करने में कम से कम समय लगे। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर संकेतक एवं प्रभागों की नाम पट्टीका लगी होनी चाहिए।
    इस अवसर पर स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारी एवं संबंधित विभागों के कार्मिक उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved