Post Views 01
March 20, 2026
मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी अभियान की शुरुआत
युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने हेतु ऑनलाइन क्विज़, रील प्रतियोगिता व श्रमदान एवं पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
अजमेर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ‘माय भारत’ (MY Bharat) प्लेटफॉर्म के माध्यम से जिले में “मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी” अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ की गई है। अभियान का उद्देश्य युवाओं को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ते हुए उन्हें विकसित भारत के निर्माण में उनकी नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है।
जिला युवा अधिकारी अजमेर श्री जयेश मीना ने बताया कि अभियान की शुरुआत डिजिटल माध्यम से हो चुकी है। माय भारत पोर्टल पर ‘गुमनाम नायकों’ एवं स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास पर आधारित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता 19 मार्च से प्रारंभ हो गई है। इसके साथ ही “एक युवा ऐसा भी” थीम पर आधारित रील प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है, जिसमें युवा प्रेरक व्यक्तित्व की कहानी साझा कर सकते हैं।
इस अभियान के तहत आगामी 22 मार्च को माय भारत अजमेर से जुड़े युवा मंडल सदस्यों द्वारा स्वैच्छिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं, 23 मार्च (शहीद दिवस) पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा।
जिला युवा अधिकारी अजमेर द्वारा जिले के युवाओं से आह्वान किया है कि इस अभियान में अधिक से अधिक भाग लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा देशभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करें।
उक्त अभियान की माय भारत पोर्टल पर लिंक :
1. क्विज़ - https://mybharat.gov.in/quiz/quiz_dashboard/eXhJWVRRQmR1VmdFVnEyOUdqZjhMdz09
2. रील - https://mybharat.gov.in/pages/event_detail?event_name=Ek-Yuva-Aisa-Bhi-Reel-Competition&key=699155348699
3. पदयात्रा मेगा इवेंट - https://mybharat.gov.in/mega_events/shaheedi-diwas-padyatra-01
4. श्रमदान मेगा इवेंट - https://mybharat.gov.in/mega_events/shramdaan-campaign-mera-bharat-meri-zimmedari
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved