For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121395417
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी अभियान की शुरुआत |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति के संबंध में ली समीक्षा बैठक  |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत निर्मित कलेक्ट्रेट के नवीन भवन का किया अवलोकन |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टावर थाना अंतर्गत पड़ाव लक्ष्मी मार्केट में तेल के गोदाम से लगभग ₹50000 के फॉर्च्यूनर तेल के पीपे हुए चोरी, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना अंतर्गत सेंदरिया में रहने वाले रिटायर्ड रेल कर्मचारी के साथ हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी, |  Ajmer Breaking News: गंज थाना अंतर्गत स्कूटी से जा रही महिला के साथ रामप्रसाद घाट के आसपास हुई लूट की वारदात , |  Ajmer Breaking News: पुष्कर दौरे पर एसपी हर्षवर्धन, ब्रह्मा मंदिर में दर्शन कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, ट्रैफिक और सुरक्षा पर एसपी की नजर, |  Ajmer Breaking News: दिल्ली गेट पुज्य लाल साहब मंदिर ट्रस्ट झूलेलाल धाम से भव्य चेटीचंड जुलूस का विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया शुभारंभ,लगभग 45 से 50 झाकियां हुई शामिल,  |  Ajmer Breaking News: राजस्व मण्डल के अध्यक्ष श्री हेमंत कुमार गेरा ने कलेक्ट्रेट में विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: विरासत एवं संस्कृति के पर्व पर राजस्थान दिवस-2026 के अंतर्गत गुरूवार को सूचना केन्द्र ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। इसमें राजस्थान की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर दौरे पर एसपी हर्षवर्धन, ब्रह्मा मंदिर में दर्शन कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, ट्रैफिक और सुरक्षा पर एसपी की नजर,

Post Views 01

March 20, 2026

दौरे के दौरान एसपी हर्षवर्धन ने पुष्कर में बढ़ते श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

पुष्कर दौरे पर एसपी हर्षवर्धन, ब्रह्मा मंदिर में दर्शन कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, ट्रैफिक और सुरक्षा पर एसपी की नजर,

 पुष्कर। अजमेर जिले के पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन ने बुधवार को तीर्थ नगरी पुष्कर का दौरा कर जगत पिता ब्रह्मा मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए क्षेत्र की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का भी जायजा लिया।

दौरे के दौरान एसपी हर्षवर्धन ने पुष्कर में बढ़ते श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थल होने के कारण यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

इसके साथ ही एसपी ने पुष्कर में स्थित इजरायली यहूदी धर्म स्थल “बेदखबाद हाउस” का भी निरीक्षण किया। यह स्थल विदेशी, विशेषकर इजरायली पर्यटकों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक और आध्यात्मिक केंद्र माना जाता है, जहां यहूदी समुदाय के लोग प्रार्थना, धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक गतिविधियां करते हैं। यहां आने वाले विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जाते हैं।

निरीक्षण के दौरान एसपी हर्षवर्धन ने बेदखबाद हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझावों पर अमल किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित वातावरण मिल सके। इस निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी दीपक कुमार और पुष्कर थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौड़ मौजूद रहे ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved