Post Views 01
March 20, 2026
आदर्श नगर थाना अंतर्गत सेंदरिया में रहने वाले रिटायर्ड रेल कर्मचारी के साथ हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी,
पेंशन विभाग से बताकर ठगों ने ओटीपी पूछकर 2 ट्रांजैक्शन में लगभग 10 लाख रुपए की की ठगी, पीड़ित ने आदर्श नगर थाने में दी शिकायत
आदर्श नगर थाना अंतर्गत सेंदरिया में रहने वाले रिटायर्ड रेल कर्मचारी प्रभु सिंह रावत के साथ शातिर ठगों ने लगभग 10 लाख रुपए की ठगी कर डाली। पीड़ित ने जब अपना बैंक अकाउंट चेक किया तो पता चला कि लगभग दो ट्रांजैक्शन में उनके खाते से 10 लाख रुपए निकाले गए हैं ।
आदर्श नगर थाना प्रभारी छोटू लाल ने बताया कि 17 मार्च को पीड़ित प्रभु सिंह रावत के पास पेंशन विभाग से कोई फोन आना बताया गया जिन्होंने बताया कि आपकी पेंशन चालू कर दी गई है एक ओटीपी आया है वह बताओ। पीड़ित ने उन्हें ओटीपी शेयर किया इसके बाद उनके बैंक खाते से 10 लाख रुपए निकल गए। इस पर धोखाधड़ी सहित आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है अनुसंधान जारी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved