For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121489053
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: हार्टफुलनेस संस्थान के मार्गदर्शक दाजी का प्रथम बार अजमेर में आगमन हो रहा है, दाजी के आगमन की तैयारी की मीटिंग सम्पन्न |  Ajmer Breaking News: ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश, विकसित ग्राम अभियान पर की गई चर्चा ,कृषक , युवा एवं महिलाओं से किया संवाद |  Ajmer Breaking News: एक माह तक रमजान माह में इबादत करने के बाद ईद के मौके पर मुस्लिम समाज में खुशी का माहौल, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला अलैह की दरगाह सहित ईदगाह में नमाजियों ने अदा की ईद की नमाज, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सुहागिनों और नव विवाहिताओं ने बनाया गणगौर का पर्व, मां पार्वती और भगवान शिव की ईश्वर गणगौर के रूप में की पूजा व और परिवार के लिए मांगी मनोकामनाएं |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत पिछले दिनों बालाजी मंदिर में चोरी करने वाली दो आरोपी आए पुलिस गिरफ्त में, नशे की लत को पूरा करने के लिए करते हैं चोरियां, पुलिस कर रही है पूछताछ |  Ajmer Breaking News: क्लीन अजमेर ग्रीन अजमेर मुहिम का शुभारंभ, स्मार्ट सिटी अजमेर को पॉलिथीन मुक्त बनाने में स्वयंसेवी संस्थाएं अहम भूमिका निभाए -- देवनानी |  Ajmer Breaking News: मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी अभियान की शुरुआत |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति के संबंध में ली समीक्षा बैठक  |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत निर्मित कलेक्ट्रेट के नवीन भवन का किया अवलोकन |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टावर थाना अंतर्गत पड़ाव लक्ष्मी मार्केट में तेल के गोदाम से लगभग ₹50000 के फॉर्च्यूनर तेल के पीपे हुए चोरी, | 

अजमेर न्यूज़: क्लीन अजमेर ग्रीन अजमेर मुहिम का शुभारंभ, स्मार्ट सिटी अजमेर को पॉलिथीन मुक्त बनाने में स्वयंसेवी संस्थाएं अहम भूमिका निभाए -- देवनानी

Post Views 01

March 21, 2026

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि स्मार्ट सिटी अजमेर को पॉलिथीन मुक्त स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए स्वयंसेवी संस्था अहम भूमिका निभाए। 

क्लीन अजमेर ग्रीन अजमेर मुहिम का शुभारंभ, स्मार्ट सिटी अजमेर को पॉलिथीन मुक्त बनाने में स्वयंसेवी संस्थाएं अहम भूमिका निभाए -- देवनानी


अजमेर । राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि स्मार्ट सिटी अजमेर को पॉलिथीन मुक्त स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए स्वयंसेवी संस्था अहम भूमिका निभाए। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी आज सामाजिक सरोकार के क्षेत्र मे अग्रणीय संस्था जवाहर फाउंडेशन द्वारा क्लीन अजमेर ग्रीन अजमेर  अभियान के शुभारंभ पर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में स्वाभिमान भोज रसोई  पर आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवी संस्थाओ के प्रतिनिधियों से औपचारिक बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि आमजन को दैनिक दिनचर्या में कपड़े के थैले का उपयोग करना चाहिए। सामाजिक संस्थाएं आमजन को पॉलिथीन का बहिष्कार करने के लिए जागरूक करें अन्यथा भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने होंगे  इस अवसर पर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य सुनील माथुर ने कहा कि आमजन को पर्यावरण एवं वन्य जीव संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पॉलिथीन का उपयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि  अगर पॉलिथीन का उपयोग बन्द नहीं किया गया तो भविष्य में परिणाम घातक होंगे !जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ मनीराम कुमार ने कहा कि पॉलिथीन हटाओ गोवंश बचाओ अति आवश्यक है।पॉलिथीन के कारण गोवंश बेमौत मारी जा रही है ।गोवंश एवं पशु संरक्षण के लिए पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने के लिए आमजन को जागरूक किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ अरविंद खरे ने कहा कि आजकल होटल एवं रेस्टोरेंट से पॉलिथीन में गर्म पेय एवं खाद्य पदार्थ के टेक अवे का प्रचलन बढ रहा है !जिससे कैंसर सहित पेट की गंभीर बीमारियां हो रही है!जवाहर फाउंडेशन अजमेर के प्रभारी शिव कुमार बंसल ने बताया कि जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष उद्योगपति एवं समाजसेवी रिजु झुनझुनवाला के निर्देशानुसार स्वच्छ अजमेर स्वस्थ अजमेर कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जवाहर फाउंडेशन द्वारा आमजन को जागरुक कर  कपड़े के ठेले वितरित कर रही है । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ मनीराम कुमार डॉ सुनील माथुर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ अरविंद खरे उप अधीक्षक डॉ अमित यादव जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा के नेतृत्व में आम जन को पॉलिथीन मुक्त अजमेर बनाने के लिए जागरुक कर एक हजार कपड़े के थैले वितरित किए गए । इस अवसर पर जवाहर फाउंडेशन के महेश चौहान, मामराज सेन, मनीष अग्रवाल, पार्षद नलिनी शर्मा, राजेश शर्मा,  डॉ लाल थदानी, राजकुमार गर्ग, घनश्याम शर्मा, कशिश कच्छावा, विशाल पाराशर,  सुनील शर्मा, मनोज गुप्ता, धुव्रिका सिसोदिया, हेमराज सिसोदिया आदि ने आमजन को एक हजार  कपड़े के थैले वितरित कर दैनिक दिनचर्या में कपड़े के थैले का उपयोग करने का संकल्प दिलाया ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved