For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121489563
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: हार्टफुलनेस संस्थान के मार्गदर्शक दाजी का प्रथम बार अजमेर में आगमन हो रहा है, दाजी के आगमन की तैयारी की मीटिंग सम्पन्न |  Ajmer Breaking News: ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश, विकसित ग्राम अभियान पर की गई चर्चा ,कृषक , युवा एवं महिलाओं से किया संवाद |  Ajmer Breaking News: एक माह तक रमजान माह में इबादत करने के बाद ईद के मौके पर मुस्लिम समाज में खुशी का माहौल, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला अलैह की दरगाह सहित ईदगाह में नमाजियों ने अदा की ईद की नमाज, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सुहागिनों और नव विवाहिताओं ने बनाया गणगौर का पर्व, मां पार्वती और भगवान शिव की ईश्वर गणगौर के रूप में की पूजा व और परिवार के लिए मांगी मनोकामनाएं |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत पिछले दिनों बालाजी मंदिर में चोरी करने वाली दो आरोपी आए पुलिस गिरफ्त में, नशे की लत को पूरा करने के लिए करते हैं चोरियां, पुलिस कर रही है पूछताछ |  Ajmer Breaking News: क्लीन अजमेर ग्रीन अजमेर मुहिम का शुभारंभ, स्मार्ट सिटी अजमेर को पॉलिथीन मुक्त बनाने में स्वयंसेवी संस्थाएं अहम भूमिका निभाए -- देवनानी |  Ajmer Breaking News: मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी अभियान की शुरुआत |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति के संबंध में ली समीक्षा बैठक  |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत निर्मित कलेक्ट्रेट के नवीन भवन का किया अवलोकन |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टावर थाना अंतर्गत पड़ाव लक्ष्मी मार्केट में तेल के गोदाम से लगभग ₹50000 के फॉर्च्यूनर तेल के पीपे हुए चोरी, | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर में सुहागिनों और नव विवाहिताओं ने बनाया गणगौर का पर्व, मां पार्वती और भगवान शिव की ईश्वर गणगौर के रूप में की पूजा व और परिवार के लिए मांगी मनोकामनाएं

Post Views 01

March 21, 2026

अजमेर में सुहागिनों और नव विवाहिताओं ने बनाया गणगौर का पर्व, मां पार्वती और भगवान शिव की ईश्वर गणगौर के रूप में की पूजा व और परिवार के लिए मांगी मनोकामनाएं


गणगौर पर्व पर दिखा आस्था और परंपरा का रंग, सुहागन महिलाओं ने धूमधाम से किया समापन,शहर में गणगौर का पावन पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। राम भवन क्षेत्र में सुहागन महिलाओं ने 16 दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आज गणगौर के अंतिम दिन विशेष उत्सव मनाया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ गणगौर माता की पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना की।
पूजन के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत गाए और धूप-दीप अर्पित कर ईश्वर की आराधना की। इस अवसर पर भगवान शंकर और माता पार्वती के दांपत्य जीवन को आदर्श मानते हुए सभी के जीवन में प्रेम, सौहार्द और सुख-शांति बनी रहे, ऐसी प्रार्थना की गई।महिलाओं ने बताया कि गणगौर का पर्व उनके लिए विशेष महत्व रखता है, खासकर नवविवाहित महिलाओं के लिए यह पर्व और भी खास होता है। कई महिलाओं ने अपनी शादी के बाद पहली गणगौर अपने पीहर में आकर मनाई, जिसे लेकर उनमें खास उत्साह देखने को मिला।
पूरे आयोजन में पारंपरिक रीति-रिवाजों की झलक देखने को मिली, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। गणगौर के इस भव्य समापन ने शहर में सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं को एक बार फिर जीवंत कर दिया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved