For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121265885
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर में महाआरती का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं में दिखा अपार उत्साह |  Ajmer Breaking News: प्रदेश के जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी पहुंचे अजमेर, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय सभागार में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ की मिटिंग |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय कारागार में जेल प्रहरी से मारपीट करने का मामला आया सामने, जेल प्रहरी मातु सिंह ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया मामला , |  Ajmer Breaking News: जयपुर रोड पर करोड़ों की लागत से बनाए गए दयानंद स्मारक के लोकार्पण पर लगी रोक, प्राधिकृत अधिकारी ने आर्य समाज के मंत्री को जारी किया नोटिस |  Ajmer Breaking News: हर साल की तरह इस साल भी चेटीचंड पर्व से पूर्व सिंधी युवा संगठन द्वारा निकाली गई हेलमेट दोपहिया वाहन रैली, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में गैस संकट के बीच रसद विभाग सख्त, अवैध रिफिलिंग वह घरेलू गैस का व्यवसायिक रूप में उपयोग करने पर कार्रवाई, लावारिस हालत में सड़क पर पड़े 56 एलपीजी सिलेंडर किए जप्त |  Ajmer Breaking News: नावां सिटी में राजास स्थित मालचंद दीनदयाल साल्ट फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में नमक में दबने से मजदूर की मौत, |  Ajmer Breaking News: माहेश्वरी पब्लिक स्कूल चाचियावास के कब बुलबुल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित व सम्मानित ,नेशनल लेवल कब बुलबुल उत्सव का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: अजमेर, 17 मार्च। जिले के पशुओं को मुंहपका-खुरपका रोग से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया गया।  |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने खरेखड़ी विद्यालय को दी आधुनिक विज्ञान शिक्षा की सौगात | 

राजस्थान न्यूज़: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को डी.लिट. (मानद) उपाधि से सम्मानित, राज्यपाल बागड़े ने किया अलंकरण

Post Views 01

March 18, 2026

उल्लेखनीय है कि यह उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को प्राप्त तीसरी मानद उपाधि है। इससे पूर्व उन्हें एमिटी यूनिवर्सिटी और निम्स यूनिवर्सिटी द्वारा भी इसी प्रकार के सम्मान से नवाजा जा चुका है।

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को सामाजिक एवं सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डी.लिट. (मानद) उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें जयपुर स्थित आईआईएस (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) के 11वें दीक्षांत समारोह में प्रदान किया गया, जहां राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने यह उपाधि प्रदान की। कार्यक्रम में दीया कुमारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

उल्लेखनीय है कि यह उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को प्राप्त तीसरी मानद उपाधि है। इससे पूर्व उन्हें एमिटी यूनिवर्सिटी और निम्स यूनिवर्सिटी द्वारा भी इसी प्रकार के सम्मान से नवाजा जा चुका है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी निरंतर सक्रियता और योगदान को एक बार फिर स्थापित किया है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने दीक्षांत समारोह में उपस्थित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, व्यापक सोच और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी देती है। उन्होंने विशेष रूप से बालिका शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि जब एक बेटी शिक्षित होती है तो वह पूरे परिवार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।समारोह में उन्होंने विश्वविद्यालय के दिवंगत संस्थापक डॉ. अशोक गुप्ता को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. गुप्ता ने 31 वर्ष पूर्व विश्वविद्यालय की मजबूत नींव रखी थी और उनके दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य के शिक्षा क्षेत्र को नई दिशा मिली।

इस दीक्षांत समारोह में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस सहित विभिन्न संकायों के कुल 3450 विद्यार्थियों को पीएचडी, स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्रियां प्रदान की गईं। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के चांसलर अमित गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि वाइस चांसलर प्रोफेसर टी.एन. माथुर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रो चांसलर सुमित गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर प्रो वाइस चांसलर एवं रजिस्ट्रार डॉ. राखी गुप्ता सहित विश्वविद्यालय की एग्जीक्यूटिव और एकेडमिक काउंसिल के सदस्य भी मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved