For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120875012
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सिलोरा पीटीएस से पुलिस की महिला जवानों को अभय कमांड सेंटर,पुलिस कंट्रोल रूम ओर अजमेर के आदर्श थाने यानी आदर्श नगर थाने का कराया भ्रमण,पुलिस की वर्किंग से कराया अवगत, |  Ajmer Breaking News: देवनानी विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से हुए विभूषित, तकनीकी शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों का समावेश अनिवार्य: श्री वासुदेव देवनानी, अध्यक्ष-राजस्थान विधानसभा |  Ajmer Breaking News: जिले में घरेलु गैस सिलेण्डरों के अवैध उपयोग के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को 35 घरेलु गैस सिलेण्डर जब्त किए गए।  |  Ajmer Breaking News: पीएम-किसान उत्सव दिवस ,जिला स्तरीय कार्यक्रम राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र तबीजी में हुआ आयोजित |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किए गैस एजेन्सियों के औचक निरीक्षण,जिलेभर में एक साथ निरीक्षण किए अधिकारियों ने, आमजन को गैस मिलना किया सुनिश्चित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में 93 लाख का बकाया: 68 सार्वजनिक पानी कनेक्शन कटे, गर्मियों में जल संकट की आशंका |  Ajmer Breaking News: एलपीजी गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता और बढ़ाई गए दामों को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: होली के दिन दिल्ली में एक युवक की हुई नृशंस हत्या के खिलाफ खटीक समाज हुआ लामबंद, |  Ajmer Breaking News: ब्रांडेड कंपनी के नकली ट्रेडमार्क लगाकर पैकिंग कर बाजार में माल बेचने वाले 2 युवकों को हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में चित्तोडगढ – उदयपुर  सेक्शन के घोसुन्दा –पांडोली  स्टेशनो के मध्य रेल संचालन को अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से लेवल क्रॉसिंग गेट का आधुनिकीकरण | 

उदयपुर न्यूज़: 2 युवकों पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला, बचाव करने आए दुकानदार पर भी अटैक

Post Views 81

March 14, 2026

आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला

उदयपुर के झाड़ोल क्षेत्र में कल रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। बाइक सवार बदमाशों ने तलवार और अन्य हथियारों से दो युवकों पर ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए एक किराना दुकानदार को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। यह घटना बाघपुरा के सैलाना गांव में हुई। पुलिस के अनुसार रिछावर निवासी सुरेश और भैरूलाल बाइक से सैलाना जा रहे थे। इसी दौरान करीब आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और तलवारों व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात के दौरान पास में किराना दुकान चलाने वाले सुमित ने शोर सुनकर बीच-बचाव की कोशिश की। बदमाशों ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर बाइक से फरार हो चुके थे। घायल दुकानदार को एंबुलेंस से झाड़ोल उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को झाड़ोल मोर्चरी भेजा। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। शुरुआती जांच में घटना को पुरानी रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved