Post Views 51
March 14, 2026
उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में टेंपो खाई में गिरने की दर्दनाक घटना में शुक्रवार देर रात एक और घायल की मौत हो गई। मृतक मोहब्बत सिंह (65) का इलाज एमबी हॉस्पिटल में चल रहा था। इस हादसे में पहले ही भोपाल सिंह (55) और राम सिंह (45) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मोहब्बत और राम सिंह सगे चाचा-भतीजे थे। पुलिस ने शवों को संबंधित मॉर्च्यूरी में रखवाया।
बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराज करणी सेना ने उपखंड कार्यालय गोगुंदा के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। मांग की जा रही है कि मृतक परिवारों को संविदा पर नौकरी और 50-50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए और लापरवाही पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो। हादसा गोगुंदा-सायरा मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब 4 बजे हुआ। फॉल्ट रिमूवल टीम के कर्मचारी महावीर सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि डीपी ले जाकर बदलवाओ। ग्रामीण डीपी ले जा रहे थे कि टेंपो खाई में गिर गई। बिजली विभाग ने हादसे के बाद फॉल्ट रिमूवल टीम के ठेका कर्मचारी को हटा दिया। अभी घायल अभय सिंह और लक्ष्मण सिंह का इलाज जारी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved