For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120875021
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सिलोरा पीटीएस से पुलिस की महिला जवानों को अभय कमांड सेंटर,पुलिस कंट्रोल रूम ओर अजमेर के आदर्श थाने यानी आदर्श नगर थाने का कराया भ्रमण,पुलिस की वर्किंग से कराया अवगत, |  Ajmer Breaking News: देवनानी विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से हुए विभूषित, तकनीकी शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों का समावेश अनिवार्य: श्री वासुदेव देवनानी, अध्यक्ष-राजस्थान विधानसभा |  Ajmer Breaking News: जिले में घरेलु गैस सिलेण्डरों के अवैध उपयोग के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को 35 घरेलु गैस सिलेण्डर जब्त किए गए।  |  Ajmer Breaking News: पीएम-किसान उत्सव दिवस ,जिला स्तरीय कार्यक्रम राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र तबीजी में हुआ आयोजित |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किए गैस एजेन्सियों के औचक निरीक्षण,जिलेभर में एक साथ निरीक्षण किए अधिकारियों ने, आमजन को गैस मिलना किया सुनिश्चित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में 93 लाख का बकाया: 68 सार्वजनिक पानी कनेक्शन कटे, गर्मियों में जल संकट की आशंका |  Ajmer Breaking News: एलपीजी गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता और बढ़ाई गए दामों को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: होली के दिन दिल्ली में एक युवक की हुई नृशंस हत्या के खिलाफ खटीक समाज हुआ लामबंद, |  Ajmer Breaking News: ब्रांडेड कंपनी के नकली ट्रेडमार्क लगाकर पैकिंग कर बाजार में माल बेचने वाले 2 युवकों को हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में चित्तोडगढ – उदयपुर  सेक्शन के घोसुन्दा –पांडोली  स्टेशनो के मध्य रेल संचालन को अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से लेवल क्रॉसिंग गेट का आधुनिकीकरण | 

राष्ट्रीय न्यूज़: बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या, ठेकेदार गिरफ्तार

Post Views 01

March 13, 2026

मामले में सामने आया है कि असिस्टेंट मैनेजर हर्षित मिश्रा ने 4 फरवरी को मूसाझाग थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था और सुरक्षा की मांग भी की थी

बदायूं (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में कंपनी के डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) सुधीर गुप्ता (55 वर्ष) और असिस्टेंट मैनेजर सेल्स हर्षित मिश्रा (35 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इस वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी अजय प्रताप सिंह उर्फ रामू प्लांट में पराली वेंडर के रूप में काम करता था। करीब तीन महीने पहले उसकी फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था, जिसके बाद से वह अधिकारियों से नाराज चल रहा था और उन्हें लगातार धमकियां दे रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले भी अधिकारियों को जान से मारने की धमकी दी थी।

मामले में सामने आया है कि असिस्टेंट मैनेजर हर्षित मिश्रा ने 4 फरवरी को मूसाझाग थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था और सुरक्षा की मांग भी की थी। वहीं आरोपी की धमकियों से डरे DGM सुधीर गुप्ता ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) भी ले ली थी और 31 मार्च को अपना पद छोड़ने वाले थे। इसके बावजूद आरोपी के खिलाफ समय पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद देर रात बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश सिंह ने मामले में लापरवाही बरतने पर मूसाझाग थाना प्रभारी अजय कुमार और हल्का प्रभारी एसआई धर्मेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया। पूरे मामले की जांच सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved