Post Views 131
March 13, 2026
उदयपुर में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। उदयपुर पुलिस ने कॉन्स्टेबल नागेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया है, जो 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए थे।
घटना के अनुसार, आरोपी ने एक गैराज मालिक महेंद्र डांगी से सरकारी गाड़ी में पहुंचे और चोरी की गाड़ियां काटने व नाबालिगों से काम कराने के झूठे आरोप लगाकर गैराज सीज करने की धमकी दी। पहले 50 हजार रुपए की मांग की गई, जो बाद में 25 हजार रुपए तय हुई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की उदयपुर स्पेशल यूनिट ने बुधवार को कॉन्स्टेबल को पकड़कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। इस मामले में सहायक उपनिरीक्षक शक्तिसिंह और कॉन्स्टेबल अनिल मीणा की भूमिका की भी जांच जारी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved