Post Views 41
March 13, 2026
उदयपुर के बड़गांव क्षेत्र में कल रात पहाड़ी पर आग लग गई। आग को रात में ही कंट्रोल कर लिया गया, लेकिन आज सुबह तक धुआं उठता दिखाई दे रहा था। आग रामगिरी के पास की पहाड़ियों के टॉप पर लगी थी। आग बुझाने के लिए उदयपुर विकास प्राधिकरण और स्थानीय पंचायती राज क्षेत्र ने दमकल भेजी। जैसे ही लपटें नीचे आईं, दमकल के जरिए आग पर काबू पाया गया।
पहाड़ी के पास ही छितरा आबादी वाला इलाका है, इसलिए मौके पर एक टीम तैनात की गई ताकि किसी भी प्रकार की हानि न हो। फायरब्रिगेड कर्मचारी धुआं उठते रहने के बावजूद नीचे आने का इंतजार करते रहे, ताकि पूरी तरह स्थिति नियंत्रित हो सके।
दरअसल, बड़गांव क्षेत्र के रामगिरी के पास की पहाड़ियों पर आग लग गई थी। आग पहाड़ के टॉप पर लगी थी। उदयपुर विकास प्राधिकरण और पंचायतीराज क्षेत्र की इन पहाड़ियों पर आग बुझाने के लिए रात को ही अग्निशमन स्टेशन से दमकल भेजी गईं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved