For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120826873
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: देवनानी विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से हुए विभूषित, तकनीकी शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों का समावेश अनिवार्य: श्री वासुदेव देवनानी, अध्यक्ष-राजस्थान विधानसभा |  Ajmer Breaking News: जिले में घरेलु गैस सिलेण्डरों के अवैध उपयोग के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को 35 घरेलु गैस सिलेण्डर जब्त किए गए।  |  Ajmer Breaking News: पीएम-किसान उत्सव दिवस ,जिला स्तरीय कार्यक्रम राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र तबीजी में हुआ आयोजित |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किए गैस एजेन्सियों के औचक निरीक्षण,जिलेभर में एक साथ निरीक्षण किए अधिकारियों ने, आमजन को गैस मिलना किया सुनिश्चित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में 93 लाख का बकाया: 68 सार्वजनिक पानी कनेक्शन कटे, गर्मियों में जल संकट की आशंका |  Ajmer Breaking News: एलपीजी गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता और बढ़ाई गए दामों को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: होली के दिन दिल्ली में एक युवक की हुई नृशंस हत्या के खिलाफ खटीक समाज हुआ लामबंद, |  Ajmer Breaking News: ब्रांडेड कंपनी के नकली ट्रेडमार्क लगाकर पैकिंग कर बाजार में माल बेचने वाले 2 युवकों को हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में चित्तोडगढ – उदयपुर  सेक्शन के घोसुन्दा –पांडोली  स्टेशनो के मध्य रेल संचालन को अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से लेवल क्रॉसिंग गेट का आधुनिकीकरण |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन परीक्षा परिणाम एवं मूल्यांकन व्यवस्था के बारे में जानकारी देने के लिए एक प्रेस वार्ता का आयोजन | 

उदयपुर न्यूज़: कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: कांग्रेस अध्यक्ष ने हाथों में सिलेंडर उठाकर जताया विरोध

Post Views 41

March 12, 2026

प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

उदयपुर में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपए की बढ़ोत्तरी और कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति रोकने के विरोध में कांग्रेस कमेटी ने आज कलेक्टरी के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नारेबाजी की और केंद्र एवं राज्य सरकार को निशाने पर लिया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और हाथ में गैस सिलेंडर उठाकर सरकार की नीतियों पर तीखा आरोप लगाया। इसके बाद राठौड़ ने राष्ट्रपति के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा, जिसमें सिलेंडर की बढ़ी कीमतों और सप्लाई संकट पर कार्रवाई की मांग की गई।
राठौड़ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और मारामारी के कारण जनता परेशान है और सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। प्रदर्शन में पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, और अन्य कांग्रेस नेता सुरेश श्रीमाली, पंकज कुमार शर्मा, अजय सिंह, दीपक सुखाड़िया, शंकर चंदेल, अमित श्रीवास्वत, नजमा मेवाफरोश, अरुण टांक, शिव मेनारिया, पंकज सुखवाल आदि भी मौजूद रहे। कलेक्टरी के बाहर मुख्य सड़क पर यह प्रदर्शन लगभग आधे घंटे तक चला, और इससे शहर में रौनक के साथ-साथ राजनीतिक चर्चा भी बढ़ गई।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved