For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120826839
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: देवनानी विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से हुए विभूषित, तकनीकी शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों का समावेश अनिवार्य: श्री वासुदेव देवनानी, अध्यक्ष-राजस्थान विधानसभा |  Ajmer Breaking News: जिले में घरेलु गैस सिलेण्डरों के अवैध उपयोग के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को 35 घरेलु गैस सिलेण्डर जब्त किए गए।  |  Ajmer Breaking News: पीएम-किसान उत्सव दिवस ,जिला स्तरीय कार्यक्रम राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र तबीजी में हुआ आयोजित |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किए गैस एजेन्सियों के औचक निरीक्षण,जिलेभर में एक साथ निरीक्षण किए अधिकारियों ने, आमजन को गैस मिलना किया सुनिश्चित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में 93 लाख का बकाया: 68 सार्वजनिक पानी कनेक्शन कटे, गर्मियों में जल संकट की आशंका |  Ajmer Breaking News: एलपीजी गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता और बढ़ाई गए दामों को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: होली के दिन दिल्ली में एक युवक की हुई नृशंस हत्या के खिलाफ खटीक समाज हुआ लामबंद, |  Ajmer Breaking News: ब्रांडेड कंपनी के नकली ट्रेडमार्क लगाकर पैकिंग कर बाजार में माल बेचने वाले 2 युवकों को हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में चित्तोडगढ – उदयपुर  सेक्शन के घोसुन्दा –पांडोली  स्टेशनो के मध्य रेल संचालन को अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से लेवल क्रॉसिंग गेट का आधुनिकीकरण |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन परीक्षा परिणाम एवं मूल्यांकन व्यवस्था के बारे में जानकारी देने के लिए एक प्रेस वार्ता का आयोजन | 

उदयपुर न्यूज़: रसोई गैस की किल्लत के बीच उदयपुर में काला कारोबार पकड़ा गया

Post Views 81

March 12, 2026

गैस से जुड़ी शिकायत 0294-2414620 कंट्रोल रूम पर करें

उदयपुर | गैस सिलेंडरों को लेकर बढ़ती मांग के बीच अवैध रिफिलिंग का मामला सामने आया है। उदयपुर की वीआईपी कॉलोनी में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग का काम किया जा रहा था, जिस पर कार्रवाई करते हुए जिला रसद विभाग की टीम ने छापा मारकर 6 सिलेंडर जब्त कर लिए। कलेक्टर नमित मेहतां ने बताया कि कॉमर्शियल सिलेंडरों के अवैध उपयोग और रिफिलिंग को रोकने के लिए जिले में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अवैध रिफिलिंग की सूचना मिलने पर रसद विभाग की प्रवर्तन अधिकारी मानसी पंड्या, प्रवर्तन निरीक्षक डॉ. कोमल सिंह सोलंकी और उनकी टीम ने सविना क्षेत्र स्थित वीआईपी कॉलोनी में अचानक जांच की।
जांच के दौरान टीम को कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग करते हुए पाया गया, जिसके बाद मौके से 6 व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए। अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि शहर में गैस से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या या अवैध गतिविधि की सूचना देने के लिए कंट्रोल रूम नंबर 0294-2414620 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved