For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120826844
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: देवनानी विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से हुए विभूषित, तकनीकी शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों का समावेश अनिवार्य: श्री वासुदेव देवनानी, अध्यक्ष-राजस्थान विधानसभा |  Ajmer Breaking News: जिले में घरेलु गैस सिलेण्डरों के अवैध उपयोग के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को 35 घरेलु गैस सिलेण्डर जब्त किए गए।  |  Ajmer Breaking News: पीएम-किसान उत्सव दिवस ,जिला स्तरीय कार्यक्रम राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र तबीजी में हुआ आयोजित |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किए गैस एजेन्सियों के औचक निरीक्षण,जिलेभर में एक साथ निरीक्षण किए अधिकारियों ने, आमजन को गैस मिलना किया सुनिश्चित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में 93 लाख का बकाया: 68 सार्वजनिक पानी कनेक्शन कटे, गर्मियों में जल संकट की आशंका |  Ajmer Breaking News: एलपीजी गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता और बढ़ाई गए दामों को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: होली के दिन दिल्ली में एक युवक की हुई नृशंस हत्या के खिलाफ खटीक समाज हुआ लामबंद, |  Ajmer Breaking News: ब्रांडेड कंपनी के नकली ट्रेडमार्क लगाकर पैकिंग कर बाजार में माल बेचने वाले 2 युवकों को हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में चित्तोडगढ – उदयपुर  सेक्शन के घोसुन्दा –पांडोली  स्टेशनो के मध्य रेल संचालन को अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से लेवल क्रॉसिंग गेट का आधुनिकीकरण |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन परीक्षा परिणाम एवं मूल्यांकन व्यवस्था के बारे में जानकारी देने के लिए एक प्रेस वार्ता का आयोजन | 

उदयपुर न्यूज़: सांसद ने लोकसभा में उठाई जनजाति स्टूडेंट्स की शिक्षा की आवाज, 5 नए एकलव्य स्कूल मांगे

Post Views 61

March 11, 2026

ओगणा, सुलाव, देवला, नाई और कल्याणपुर में स्कूल की मांग

उदयपुर सांसद मन्नलाल रावत ने लोकसभा में आदिवासी बहुल क्षेत्रों के बच्चों की शिक्षा को लेकर बड़ी मांग उठाई है। उन्होंने संसद में नियम 377 के तहत जिले की पांच पंचायत समितियों- ओगणा, सुलाव, देवला, नाई और कल्याणपुर में नए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव रखा। सांसद ने कहा कि इन दुर्गम इलाकों में जनजातीय आबादी अधिक होने के बावजूद अभी तक एक भी एकलव्य स्कूल नहीं है, जिससे यहां के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए दूर-दराज भटकना पड़ता है। सदन में दिए गए आंकड़ों के अनुसार सुलाव में 95%, देवला में 98%, ओगणा में 68%, नाई में 86% और कल्याणपुर में 88% जनजातीय आबादी रहती है। सांसद ने कहा कि इतने अधिक जनजातीय प्रतिशत के बावजूद इन क्षेत्रों को अब तक इस सुविधा से वंचित रखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पहाड़ों और जंगलों के बीच बसे इन गांवों में रहने वाले बच्चों को अच्छी आवासीय शिक्षा के अवसर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे वे उच्च शिक्षा और प्रतिस्पर्धा में पीछे रह जाते हैं। सांसद ने केंद्र सरकार से मांग की है कि इन पांचों पंचायत समितियों में जल्द से जल्द नए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्वीकृत किए जाएं। उनका कहना है कि इससे जनजाति विद्यार्थियों को मुफ्त और बेहतर शिक्षा के साथ उनके समग्र विकास का अवसर मिलेगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved