Post Views 41
March 11, 2026
उदयपुर में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना चेतावनी लिखे सिगरेट और तंबाकू बेचने वालों पर शिकंजा कसा है। प्रतापनगर थाना पुलिस ने जिला स्पेशल टीम (DST) के साथ मिलकर पायड़ा क्षेत्र में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध सामग्री जब्त की। थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि जब्त किए गए सिगरेट और तंबाकू के पैकेट पर नियमों के अनुसार सचित्र चेतावनी अंकित नहीं थी। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर को बुलाया और संयुक्त कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान आदर्श नगर, पायड़ा निवासी मुकेश (पिता सुजानमल) के ठिकाने से विभिन्न ब्रांड की 3260 सिगरेट, 60 तंबाकू पैकेट और 11 हुक्के जब्त किए गए। पुलिस को आशंका है कि यहां तंबाकू युक्त हुक्कों का सेवन भी कराया जाता था। आरोपी के खिलाफ कोटपा एक्ट (COTPA Act) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बिना चेतावनी वाले ये सिगरेट और तंबाकू कहां से सप्लाई किए जा रहे थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved