Post Views 131
March 5, 2026
उदयपुर। संभाग के बांसवाड़ा जिले के पीपलखूंट क्षेत्र के सागबारी गांव में पुराने जमीन विवाद ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया। दो भाइयों के परिवार आमने-सामने आ गए और तलवार व लाठी-डंडों से हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। घटना में एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर रेफर किया गया।
घायल पक्ष के अनुसार, जमीन विवाद साल भर से चल रहा था। बुधवार को काका के परिवार ने अचानक अपने सगे भाई के परिवार पर हमला किया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को सुरक्षित किया। मारपीट में हीरा पुत्र जीवणा, संता पत्नी हीरा, विनोद पुत्र हीरा और कैलाश पुत्र हीरा घायल हुए। सभी को एमजी अस्पताल लाया गया। संता पत्नी हीरा को सिर और मुंह पर गंभीर चोटें होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved