For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119791640
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ब्रह्म नगरी पुष्कर में 2 व 4 मार्च को अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव की धूम रहेगी। 2 मार्च को शुभ मुहूर्त में शहर के होलिका चौक, वराह घाट चौक सहित विभिन्न स्थानों पर प्रह्लाद पूजन के बाद होलिका दहन किया जाएगा। |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान झूलेलाल के जयकारे पर सिंधी समाज ने जताया आभार,चेटीचंड महोत्सव की तैयारियाँ शुरू |  Ajmer Breaking News: जनसेवा ही जनप्रतिनिधि का परम धर्म – जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत |  Ajmer Breaking News: देसी कट्टे के साथ पकड़े गए बदमाश, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, पुष्कर पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर्ज शुरू कर दी |  Ajmer Breaking News: दिनदहाड़े लूट का खुलासा: चार घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के पीसी रिमांड पर भेजे गए |  Ajmer Breaking News: गांधी भवन चौराहा स्टेशन रोड स्थित लिली ज्वेलर्स शॉप को शातिर चोरों ने बनाया निशाना, लगभग 9 लाख रुपए के आभूषण लेकर हुए हुए फरार, |  Ajmer Breaking News: रंगों के पर्व होली के लिए सज गए बाजार हालांकि धूलंडी होली को लेकर लोगों में है संशय, ग्रहण के चलते 4 मार्च को खेली जाएगी धूलंडी,लोगों ने रंग गुलाल की कि खरीददारी बाजार दिखे रंगीन  |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर लेडिज द्वारा रंगीला फाग महोत्सव का आयोजन, श्रीराम वाटिका में महिलाओं ने फाग उत्सव की मचाई धूम, |  Ajmer Breaking News: बिहार के जिला मुजफ्फरपुर से स्केटिंग करते हुए चार युवक पहुंचे अजमेर शरीफ दरगाह, |  Ajmer Breaking News: विश्व भर में मशहूर हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह में इस्लामिक महीना रमज़ान की इबादत का दौर जारी है। | 

उदयपुर न्यूज़: होली पर ठहाकों की बरसात: लोक कला मंडल में सजी हास्य की महफिल

Post Views 31

March 2, 2026

लाफ्टर प्रताप फौजदार ने हंसी से रंगा उदयपुर

उदयपुर में इस बार होली के रंगों के साथ ठहाकों की गूंज भी सुनाई दी। भारतीय लोक कला मंडल में आयोजित भव्य हास्य कवि सम्मेलन ने कल रात शहर को हंसी के रंग में डुबो दिया। कार्यक्रम देर रात तक चला और श्रोता ठहाकों से गूंजते रहे। यह आयोजन उदयपुर होलसेल गोल्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन और परमार्थ सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत नैनीताल की कवयित्री गौरी मिश्रा ने सरस्वती वंदना से की। ग्वालियर के व्यंगकार तेजनारायण शर्मा ‘बैचेन’ ने अपने तीखे एक-लाइनर और चुटीले व्यंग्यों से माहौल को ठहाकों से सराबोर कर दिया। बारां से आए सुरेन्द्र यादवेन्द्र ने “चलो इंटरनेट का कोर्स ही हो गया...” जैसी रचनाओं से खूब हंसाया, तो भीलवाड़ा के दीपक पारीक ने “हरदम ग़म ग़म क्यों करता है...” सुनाकर तालियां बटोरीं।
इंदौर के वीर रस कवि मुकेश मोलवा ने ओजपूर्ण कविता से श्रोताओं में जोश भर दिया। उनकी प्रस्तुति पर देशभक्ति के नारे भी गूंजे। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे लाफ्टर प्रताप फौजदार। देश-विदेश के किस्सों और चुटीली शैली से उन्होंने दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। समापन तक उन्होंने मंच पर ऊर्जा बनाए रखी और जमकर तालियां बटोरीं। कवि सम्मेलन का संचालन राव अजातशत्रु उदयपुर ने किया। उनकी रचना “कीचड़ उसके पास था, मेरे पास गुलाल...” को भी खूब सराहा गया। एसोसिएशन के संरक्षक यशवंत आंचलिया ने बताया कि दोपहर में फील्ड क्लब में आयोजित रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। समारोह में शहर विधायक ताराचंद जैन, कांग्रेस प्रदेश महासचिव लालसिंह झाला, डीएसपी जितेन्द्र आंचलिया समेत कई गणमान्य मौजूद रहे। राइजिंग स्टार के रूप में कई युवाओं का पगड़ी और उपरना पहनाकर सम्मान भी किया गया। होली के इस रंगारंग आयोजन ने साबित कर दिया कि उदयपुर में त्योहार सिर्फ रंगों से नहीं, बल्कि हंसी, कविता और सामाजिक सरोकारों से भी मनाया जाता है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved