For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119413861
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के बजरंग मंडल की महत्वपूर्ण व्यवस्था बैठक विजयलक्ष्मी पार्क मे आहूत,बजरंग मण्डल से जायेंगे 5000 कार्यकर्ता |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में हनुमंत कथा का किया श्रवण -सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का दोहराया संकल्प |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर यात्रा,राजस्थान को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात, युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर किया तैयारियों का अवलोकन, |  Ajmer Breaking News: पांच माह से नहीं मिला मानदेय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने जिला कलेक्टर और सीएमएचओ को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत बिहारीगंज में रहने वाले एक बुजुर्ग के साथ परिचित बनकर 1 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर शुरू की जांच |  Ajmer Breaking News: हरि भाऊ उपाध्याय नगर थाना अंतर्गत अलकनंदा कॉलोनी में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा, जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक, जनसभा, सुरक्षा एवं समन्वय की व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक जनसभा को लेकर तैयारियों में जुटे मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर में गूंजा श्रीराम नाम – जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के सानिध्य में श्री हनुमंत कथा का भव्य शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: कृषि विभाग आत्मा योजना सात दिवसीय अन्तराराज्यीय कृषक भ्रमण को हरी झंडी दिखाकर किया बस को रवाना | 

उदयपुर न्यूज़: शादी की जिद पर अड़ी युवती, मां ने पुलिस गाड़ी के आगे लेटकर रोका रास्ता

Post Views 131

February 25, 2026

कलेक्ट्रेट परिसर में हाई-वोल्टेज ड्रामा

उदयपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में कल देर शाम उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक युवती ने एडीएम के सामने अपने प्रेमी के साथ रहने की सहमति जताई और बाहर उसकी मां ने जमकर हंगामा कर दिया।
दरअसल, युवती को बयान दर्ज कराने के लिए प्रताप नगर थाना पुलिस एडीएम के समक्ष पेश करने लाई थी। गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने युवती और युवक को दस्तयाब किया था। एडीएम के समक्ष युवती ने साफ शब्दों में कहा कि वह युवक से प्रेम करती है और उसी से शादी कर उसके साथ रहना चाहती है। पुलिस के अनुसार, दोनों बालिग हैं और आपसी सहमति से साथ रहना चाहते हैं। जैसे ही पुलिस युवती को गाड़ी में बैठाकर वहां से रवाना होने लगी, उसकी मां ने विरोध शुरू कर दिया। वह पुलिस वाहन के आगे सड़क पर लेट गई और बेटी को रोकने की गुहार लगाती रही। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिसकर्मियों ने समझाइश कर मां को अलग किया और फिर युवती को लेकर रवाना हुए।
थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। तलाश के दौरान युवती युवक के साथ मिली। पूछताछ में सामने आया कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और शादी करना चाहते हैं। बाद में दोनों को एडीएम के सामने पेश किया गया, जहां युवती ने स्वेच्छा से युवक के साथ रहने का बयान दिया। हालांकि, परिवार इस फैसले से सहमत नहीं था और इसी कारण विवाद की स्थिति बनी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved