Post Views 01
February 24, 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर यात्रा,राजस्थान को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात, युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर किया तैयारियों का अवलोकन,
अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशसफल आयोजन के लिए विभाग आपसी समन्वय के साथ करें काम- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा
जयपुर/अजमेर , 24 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को अजमेर पहुंचकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। श्री शर्मा ने सभा स्थल कायड़ विश्राम स्थली का अवलोकन किया और उच्च अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री शर्मा ने आयोजन स्थल पर आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग, यातायात, सुरक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि यातायात सुचारू रहने के साथ पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी इस मौके पर राजस्थान को विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास की सौगातें देंगे। इस दौरान एचपीवी वैक्सीन की लॉन्चिंग भी की जाएगी। साथ ही, बड़ी संख्या में युवाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियों को समय पर पूरा किया जाए।
इस दौरान केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत, मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved