For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119343102
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के बजरंग मंडल की महत्वपूर्ण व्यवस्था बैठक विजयलक्ष्मी पार्क मे आहूत,बजरंग मण्डल से जायेंगे 5000 कार्यकर्ता |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में हनुमंत कथा का किया श्रवण -सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का दोहराया संकल्प |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर यात्रा,राजस्थान को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात, युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर किया तैयारियों का अवलोकन, |  Ajmer Breaking News: पांच माह से नहीं मिला मानदेय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने जिला कलेक्टर और सीएमएचओ को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत बिहारीगंज में रहने वाले एक बुजुर्ग के साथ परिचित बनकर 1 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर शुरू की जांच |  Ajmer Breaking News: हरि भाऊ उपाध्याय नगर थाना अंतर्गत अलकनंदा कॉलोनी में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा, जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक, जनसभा, सुरक्षा एवं समन्वय की व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक जनसभा को लेकर तैयारियों में जुटे मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर में गूंजा श्रीराम नाम – जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के सानिध्य में श्री हनुमंत कथा का भव्य शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: कृषि विभाग आत्मा योजना सात दिवसीय अन्तराराज्यीय कृषक भ्रमण को हरी झंडी दिखाकर किया बस को रवाना | 

अजमेर न्यूज़: मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में हनुमंत कथा का किया श्रवण -सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का दोहराया संकल्प

Post Views 01

February 24, 2026

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पुष्कर  स्थित विश्वविख्यात ब्रह्मा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। 

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में हनुमंत कथा का किया श्रवण -सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का दोहराया संकल्प
    
जयपुर/अजमेर , 24 फरवरी। तीर्थराज पुष्कर में आयोजित तीन दिवसीय हनुमंत कथा में मंगलवार को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सहभागिता करते हुए बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पं. श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का अभिनंदन किया। उन्होंने कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण करते हुए कहा कि तीर्थराज पुष्कर में इस प्रकार का आध्यात्मिक आयोजन सनातन संस्कृति की ज्योति को प्रज्ज्वलित करने का कार्य कर रहा है और विशेष रूप से युवाओं के मन में भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों की गहरी समझ विकसित कर रहा है। इस प्रकार के आयोजनों से समाज में नैतिक मूल्यों, राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक गौरव का सुदृढ़ीकरण होता है।

ब्रह्मा मंदिर में विधि-विधान से की पूजा-अर्चना-
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पुष्कर  स्थित विश्वविख्यात ब्रह्मा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुष्कर की पावन धरा आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक विरासत और सनातन आस्था का अद्वितीय संगम है। जगतपिता ब्रह्मा मंदिर विश्वभर में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है और यह स्थल आस्था का केंद्र होने के साथ प्रदेश की सांस्कृतिक गौरवगाथा का भी प्रतीक है।उन्होंने पुष्कर की भौगोलिक एवं आध्यात्मिक विशिष्टता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह नगरी केवल आस्था का केंद्र ही नहीं बल्कि अद्वितीय प्राकृतिक संरचना का भी प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पुष्कर, गिरिराज जी, खाटूश्याम जी और बालाजी सहित अन्य प्रमुख तीर्थ स्थलों के समग्र एवं सुनियोजित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इससे श्रद्धालुओं को अधिक सुविधाजनक एवं व्यवस्थित तीर्थाटन का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत एवं सनातन परंपराओं के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
    
इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत, शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved