Post Views 01
February 23, 2026
प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक जनसभा को लेकर तैयारियों में जुटे मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी को कायड़ विश्राम स्थली में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इसी क्रम में आज उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने सभा स्थल का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी और मंत्री श्री रावत ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी की जनसभा ऐतिहासिक एवं भव्य हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण की जाएं। उन्होंने पांडाल व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग, यातायात नियंत्रण एवं आमजन की सुविधाओं से संबंधित सभी बिंदुओं पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की।
श्री रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। अजमेर की यह जनसभा प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित करने वाली साबित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि यह जनसभा जन-जन के उत्साह और सहभागिता का प्रतीक बने।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री कैलाश मेघवाल जी, श्री भूपेंद्र सैनी जी, अजमेर देहात जिलाध्यक्ष श्री जीतमल जी प्रजापत, अजमेर शहर जिलाध्यक्ष श्री रमेश जी सोनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने विश्वास व्यक्त किया कि अजमेर की पावन धरती पर आयोजित यह ऐतिहासिक जनसभा अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ सफल होगी और प्रदेश में विकास की नई दिशा तय करेगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved