For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119239565
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पांच माह से नहीं मिला मानदेय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने जिला कलेक्टर और सीएमएचओ को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत बिहारीगंज में रहने वाले एक बुजुर्ग के साथ परिचित बनकर 1 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर शुरू की जांच |  Ajmer Breaking News: हरि भाऊ उपाध्याय नगर थाना अंतर्गत अलकनंदा कॉलोनी में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा, जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक, जनसभा, सुरक्षा एवं समन्वय की व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक जनसभा को लेकर तैयारियों में जुटे मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर में गूंजा श्रीराम नाम – जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के सानिध्य में श्री हनुमंत कथा का भव्य शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: कृषि विभाग आत्मा योजना सात दिवसीय अन्तराराज्यीय कृषक भ्रमण को हरी झंडी दिखाकर किया बस को रवाना |  Ajmer Breaking News: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पूज्य श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का किया अभिनंदन ,पुष्कर की पावन धरा पर हनुमंत कथा में लिया आशीर्वाद |  Ajmer Breaking News: डीआरएम क्रिकेट कप 2025- 26 प्रतियोगिता का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: विज्ञान के गुमनाम भारतीय सितारों को हमें नमन करना चाहिए - सुरेश सिंह रावत कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार | 

अजमेर न्यूज़: तीर्थराज पुष्कर में गूंजा श्रीराम नाम – जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के सानिध्य में श्री हनुमंत कथा का भव्य शुभारंभ

Post Views 01

February 23, 2026

मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व एवं सानिध्य में तीर्थराज पुष्कर निरंतर धर्म, विकास और संस्कृति के संगम के रूप में आगे बढ़ रहा है।

तीर्थराज पुष्कर में गूंजा श्रीराम नाम – जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के सानिध्य में श्री हनुमंत कथा का भव्य शुभारंभतीर्थराज पुष्कर की पावन धरा आज भक्ति, आस्था और सनातन चेतना से सराबोर हो उठी, जब जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक श्री सुरेश सिंह रावत के सानिध्य में "श्री हनुमंत कथा"  के प्रथम दिवस का दिव्य शुभारंभ हुआ। पावन कथा व्यासपीठ से पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) की ओजस्वी एवं दिव्य वाणी की गूंज ने संपूर्ण पुष्कर को आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित कर दिया।

मंत्री श्री रावत ने कथा पीठासीन पूज्य बागेश्वर सरकार से आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि पुष्कर की यह पुण्यभूमि सदैव धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं की ध्वजवाहक रही है। ऐसे दिव्य आयोजन क्षेत्र की आध्यात्मिक पहचान को और सुदृढ़ करते हैं तथा सामाजिक समरसता को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

कथा में माननीय उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा को और बढ़ाया। उनके आगमन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कथा स्थल पर महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों सहित हर आयु वर्ग के श्रद्धालुओं की विशाल उपस्थिति रही। भजनों के मधुर रस में डूबे श्रद्धालु श्रीराम नाम के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान करते रहे। लाखों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक जयघोष कर हनुमंत कथा का पुण्य लाभ प्राप्त किया। सम्पूर्ण वातावरण “जय श्रीराम” और “बोलो हनुमान जी की जय” के उद्घोष से भक्तिमय हो उठा।

मंत्री श्री रावत ने कहा कि इस प्रकार के भव्य आध्यात्मिक आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी संत-महात्माओं, आयोजकों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए इसे पुष्कर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप बताया।

यह दिव्य आयोजन आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक एकता का भव्य साक्षी बनकर पुष्कर की आध्यात्मिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है। मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व एवं सानिध्य में तीर्थराज पुष्कर निरंतर धर्म, विकास और संस्कृति के संगम के रूप में आगे बढ़ रहा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved