For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119241116
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पांच माह से नहीं मिला मानदेय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने जिला कलेक्टर और सीएमएचओ को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत बिहारीगंज में रहने वाले एक बुजुर्ग के साथ परिचित बनकर 1 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर शुरू की जांच |  Ajmer Breaking News: हरि भाऊ उपाध्याय नगर थाना अंतर्गत अलकनंदा कॉलोनी में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा, जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक, जनसभा, सुरक्षा एवं समन्वय की व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक जनसभा को लेकर तैयारियों में जुटे मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर में गूंजा श्रीराम नाम – जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के सानिध्य में श्री हनुमंत कथा का भव्य शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: कृषि विभाग आत्मा योजना सात दिवसीय अन्तराराज्यीय कृषक भ्रमण को हरी झंडी दिखाकर किया बस को रवाना |  Ajmer Breaking News: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पूज्य श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का किया अभिनंदन ,पुष्कर की पावन धरा पर हनुमंत कथा में लिया आशीर्वाद |  Ajmer Breaking News: डीआरएम क्रिकेट कप 2025- 26 प्रतियोगिता का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: विज्ञान के गुमनाम भारतीय सितारों को हमें नमन करना चाहिए - सुरेश सिंह रावत कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार | 

अजमेर न्यूज़: अलवर गेट थाना अंतर्गत बिहारीगंज में रहने वाले एक बुजुर्ग के साथ परिचित बनकर 1 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर शुरू की जांच

Post Views 01

February 23, 2026

पुलिस ने धारा 318 ,319 के तहत मामला दर्ज कर  तफ़्तीश शुरू कर दी है।

अलवर गेट थाना अंतर्गत बिहारीगंज में रहने वाले एक बुजुर्ग के साथ परिचित बनकर 1 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर शुरू की जांच

अजमेर में ऑनलाइन ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग को परिचित बनकर कॉल किया और भरोसे में लेकर फर्जी पेमेंट मैसेज भेजते हुए एक लाख रुपए अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए ट्रांसफर करवा लिए। ठगी का अहसास होने के बाद पीड़ित ने अलवर गेट थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित ने थाने में साइबर ठगों के खिलाफ कराया मुकदमा अलवर गेट थाना पुलिस के मुताबिक, शिवनगर बिहारीगंज निवासी रामगोपाल शर्मा की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। 

पीड़ित रामगोपाल ने शिकायत देकर बताया कि उसे एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया था। कॉलर ने कहा कि मैं आपका सर बोल रहा हूं.. मैं बीमार हूं और अस्पताल में भर्ती हूं... मैं कुछ रुपए आपके खाते में भेज रहा हूं.. मेरे मोबाईल से यह पेमेंट नहीं हो रहा है, आप मेरी मदद करें। पीड़ित ने बताया कि फिर उसे मैसेज आया जिसने बैंक अकाउंट में  एक बार 45 और दूसरा 50 हजार रुपए क्रेडिट होने का टैक्स मैसेज भेजा गया। मैसेज देखकर उन्होंने कॉलर द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर पर चार बार में अलग-अलग ट्रांजैक्शन कर एक लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। जब दूसरे दिन उन्होंने अपना बैलेंस चेक किया तो अकाउंट से पैसे गायब थे। कॉलर को दुबारा फ़ोन करने पर उसका फोन ही बंद हो गया है।पुलिस ने धारा 318 ,319 के तहत मामला दर्ज कर  तफ़्तीश शुरू कर दी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved