Post Views 01
February 23, 2026
कृषि विभाग आत्मा योजना सात दिवसीय अन्तराराज्यीय कृषक भ्रमण को हरी झंडी दिखाकर किया बस को रवाना
अजमेर, 23 फरवरी। आत्मा योजना के तहत अजमेर जिले के किसानों का दल अन्तराराज्यीय कृषक भ्रमण के लिए सोमवार को रवाना हुआ। योजनान्तर्गत कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र से जुड़ी नई तकनीक एवं अनुसंधान को जिले के किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से अजमेर जिले की विभिन्न पंचायत समितियों से चुनिन्दा प्रगतिशील कृषकों को अन्तराराज्यीय कृषक भ्रमण गतिविधि के दौरान राज्य के कृषि विज्ञान केन्द्र राजसमंद, एमपीयूएटी उदयपुर, केवीके बडगांव, एआरएसएस-केवीके प्रतापगढ, केवीके चित्तौढगढ, केवीके भीलवाड़ा एवं प्रगतिशील कृषकों आदि के यहाँ अवलोकन कराया जाएगा। कृषक उन्नत बीज-किस्म, जल एवं मृदा संरक्षण, संतुलित उर्वरक एवं कीटनाशी उपयोग, समेकित खेती प्रणाली, जैविक खेती, संरक्षित खेती, उद्यानिकी, डेयरी एवं पशुपालन इत्यादि से जुड़ी गतिविधियों को जानने का प्रयास करेंगे। कृषक भ्रमण दल को कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा की उप निदेशक श्रीमती उषा चितारा द्वारा भ्रमण प्रभारी श्री रामेश्वर लाल गेना सहायक कृषि अधिकारी टिकावडा एवं सहप्रभारी श्री जुगराज भैरा कृषि पर्यवेक्षक भगवानपुरा के साथ हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मौके पर विभाग के उप परियोजना निदेशक आत्मा पूजा दोताणियाँ मौजूद थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved