Post Views 01
February 23, 2026
हरि भाऊ उपाध्याय नगर थाना अंतर्गत अलकनंदा कॉलोनी में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात,
दो युवक मंदिर से लगभग 1 किलो चांदी से निर्मित सर्प राज लेकर हुए फरार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
हरि भाऊ उपाध्याय नगर थाना अंतर्गत गणपति नगर अलकनंदा कॉलोनी एमपीएस स्कूल के पीछे य सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात हुई है।स्थानीय भक्त ने बताया कि कॉलोनी में बहुत प्राचीन मंदिर है जिसमें अभी दूज के दिन कोई दो नाबालिक जो बाइक लेकर आए थे पहले यहां पर रेकी करके मंदिर के अंदर धोक लगाकर गये और फिर एक बंदा अंदर से चांदी का नागराज 2 मिनट के अंदर लेकर फरार हो गए ।
हमारे यहां लगे सीसीटीवी में आ रहे हैं लेकिन उनके नंबर साफ नजर नहीं आ रहा है। इसको लेकर हमने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। चोरी हुआ नागराज करीबन 1 किलो चांदी का जिसकी कीमत 3 लाख के आसपास है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved