Post Views 01
February 23, 2026
पांच माह से नहीं मिला मानदेय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने जिला कलेक्टर और सीएमएचओ को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।
अजमेर जिले में कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर को मांग पत्र सौंप कर पांच माह से लंबित मानदेय भुगतान शीघ्र कराने, मानदेय की राशि को बढ़ाने और मेडिकल सेवा के अलावा अन्य सेवाओं में ना संलग्न करने की मांग की है।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें अतिरिक्त कार्य का कोई अतिरिक्त मानदेय भुगतान भी नहीं किया जाता। इसलिए उनकी अपील है कि उन्हें अन्य कार्यों से मुक्त किया जाए ताकि वह आंगनवाड़ी में होने वाले कार्यों को पूरी निष्ठा और कर्तव्य के साथ कर सके।पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने के बावजूद उन्हें पिछले पांच माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। न हीं मेडिकल का भुगतान हुआ है।ऐसे में उनके सामने घर परिवार चलाने का संकट खड़ा हो रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए पेंशन स्कीम भी नहीं है। इन सब मांगों को सरकार संज्ञान में लेकर जल्द पूरा कर राहत प्रदान करें अन्यथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं आंदोलन पर उतारू हो जाएगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved