For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119374522
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के बजरंग मंडल की महत्वपूर्ण व्यवस्था बैठक विजयलक्ष्मी पार्क मे आहूत,बजरंग मण्डल से जायेंगे 5000 कार्यकर्ता |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में हनुमंत कथा का किया श्रवण -सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का दोहराया संकल्प |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर यात्रा,राजस्थान को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात, युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर किया तैयारियों का अवलोकन, |  Ajmer Breaking News: पांच माह से नहीं मिला मानदेय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने जिला कलेक्टर और सीएमएचओ को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत बिहारीगंज में रहने वाले एक बुजुर्ग के साथ परिचित बनकर 1 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर शुरू की जांच |  Ajmer Breaking News: हरि भाऊ उपाध्याय नगर थाना अंतर्गत अलकनंदा कॉलोनी में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा, जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक, जनसभा, सुरक्षा एवं समन्वय की व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक जनसभा को लेकर तैयारियों में जुटे मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर में गूंजा श्रीराम नाम – जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के सानिध्य में श्री हनुमंत कथा का भव्य शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: कृषि विभाग आत्मा योजना सात दिवसीय अन्तराराज्यीय कृषक भ्रमण को हरी झंडी दिखाकर किया बस को रवाना | 

राजस्थान न्यूज़: धर्मनगरी भीलवाड़ा में 25 फरवरी को होगी सनातन की गूंज,संत दर्शन एवं शोभायात्रा से दिखेगी सनातन एकता की झलक

Post Views 01

February 24, 2026

26 फरवरी को हरि शेवा आश्रम परिसर में दीक्षा दान समारोह का भव्य आयोजन ,दोपहर 1 बजे से एक संगत एक पंगत एक भाषा एक भूषा के भाव के साथ विशाल समष्टि भंडारे का आयोजन होगा।

धर्मनगरी भीलवाड़ा में 25 फरवरी को होगी सनातन की गूंज,संत दर्शन एवं शोभायात्रा से दिखेगी सनातन एकता की झलक

महामंडलेश्वर स्वामी गुरूशरणानंद महाराज रमणरेती का भीलवाड़ा पहुंचने पर संतों ने किया भव्य स्वागत

भीलवाड़ा,हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा के तत्वावधान में आयोजित आठ दिवसीय सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह के सातवें दिन बुधवार 25 फरवरी को भीलवाड़ा शहर में संत दर्शन एवं सनातन शोभायात्रा का भव्य आयोजन होगा। इस शोभायात्रा के माध्यम से दीक्षा ग्रहण करने जा रहे तीनों दीक्षार्थियों इन्द्रदेव, सिद्धार्थ एवं कुनाल की नगर परिक्रमा होगी। आयोजन के जरिए संत दर्शन के साथ सनातन एकता की झलक भी दिखाई देगी।बुधवार प्रातः 8 बजे अयोध्यानगर (दूधाधारी मंदिर) से प्रारंभ होने वाली शोभायात्रा में दीक्षार्थी बंधु, संत महापुरुषों के साथ नगर की प्रभात फेरी मंडलियां शामिल होंगी। हजारों श्रद्धालु भाई-बहन इसमें भाग लेकर सनातन एकता का प्रदर्शन करेंगे। शोभायात्रा नगर परिक्रमा करते हुए हरि शेवा धाम पहुंचकर संपन्न होगी।

शोभायात्रा में उदासीन कार्ष्णि पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी गुरूशरणानंद महाराज रमणरेती गोकुल वन मथुरा सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए संत महात्माओं का सानिध्य मिलेगा। मंगलवार को गुरूशरणानंद महाराज के हेलिकॉप्टर से भीलवाड़ा पहुंचने पर हरि शेवा उदासीन आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज सहित अनेक संतों ने भव्य स्वागत किया।महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने बताया कि दीक्षार्थियों की नगर परिक्रमा को लेकर भीलवाड़ा में उत्साह का वातावरण है और नजारा अयोध्या जैसा प्रतीत हो रहा है। नगर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं तथा सर्व सनातनी इस आयोजन में शामिल होने को उत्सुक हैं। शोभायात्रा में नासिक, जम्मू, उड़ीसा की ढोल टीमों के साथ शिव बारात एवं उज्जैन से महाकाल की टीम भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को सुबह 9 बजे से हरि शेवा आश्रम परिसर में दीक्षा दान समारोह का भव्य आयोजन होगा। इस अवसर पर दोपहर 1 बजे से “एक संगत एक पंगत एक भाषा एक भूषा” के भाव के साथ विशाल समष्टि भंडारे का आयोजन अग्रवाल उत्सव भवन (रोडवेज बस स्टैंड के सामने) में किया जाएगा।

इधर, सनातन मंगल महोत्सव के अंतर्गत श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के छठे दिन आज व्यास पीठ से श्रीधाम वृन्दावन के कथा व्यास डॉ. श्यामसुन्दर पाराशर ने रासलीला एवं रूक्मणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वाचन किया। उन्होंने कहा कि रास जीवात्मा और परमात्मा के दिव्य मिलन का प्रतीक है। रास के माध्यम से भगवान अपने रसिक भक्तों को रसास्वादन कराते हैं।डॉ. पाराशर ने कहा कि वियोग के बिना संयोग का महत्व नहीं और विरह के बिना मिलन का सुख नहीं होता। भगवान की कथा का अमृत जीवन के सारे संताप नष्ट कर देता है और तनाव दूर करता है। उन्होंने माता-पिता की सेवा का महत्व बताते हुए कहा कि जीवन में अपने दाता और उपकारी को कभी नहीं भूलना चाहिए।रूक्मणी विवाह प्रसंग के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और रूक्मणी की सजीव झांकी सजाई गई। इस अवसर पर पांडाल में उल्लास का वातावरण रहा और संतों ने भगवान श्रीकृष्ण संग फूलों की होली खेली। “गोपी संग राधा नाचे, कृष्ण नाचे”, “आज दुल्हा बने नंदलाल” जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और जयकारों से परिसर गूंज उठा।

श्रीरामचरितमानस पाठ, अखण्ड श्रीराम नाम संकीर्तन, श्री विष्णु महायज्ञ, शतचण्डी, अखण्ड श्रीमद् भगवद्गीता पाठ एवं रासलीला का आयोजन प्रतिदिन जारी है। बुधवार को सभी धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण होंगे। वहीं गुरुवार को श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिवस दोपहर 1 से 4 बजे तक सुदामा चरित्र प्रसंग एवं भागवत सार का वाचन होगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved