Post Views 01
February 20, 2026
दौसा में सिलिकोसिस से मर रहे युवा, समय पर नहीं मिलती सहायता - अशोक गहलोत
गहलोत बोले, सिलिकोसिस मरीजों के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं सरकार,दौसा जिला अस्पताल में सिलिकोसिस मरीजों से मिले गहलोत*मीडिया से रूबरू होते हुए दिया बयान
दोसा:-रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार शाम दौसा पहुंचे जहां वह विधायक डीडी बैरवा की भतीजी के शादी समारोह में शरीक हुए इसके बाद गहलोत राजकीय जिला चिकित्सालय, दौसा पहुंचे जहां उन्होंने सिलिकोसिस मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों को मरीजों के बेहतर उपचार की निर्देश दिए।
वहीं मीडिया से मुखातिब होते हुए गहलोत ने कहा कि दौसा व आसपास के जिलों में सिलिकोसिस की बीमारी तेजी से फैल रही है जिससे काफी संख्या में युवाओं की मौतें हो रही हैं। मौत के बाद मिलने वाली सहायता राशि कई माह से अटकी हुई है ऐसे में केंद्र व राज्य सरकार को सिलिकोसिस बीमारी को गंभीरता से लेना चाहिए और इसके रोगियों व परिजनों को समय पर सहायता राशि स्वीकृत करनी चाहिए। इसके अलावा जहां से सिलिकोसिस बीमारी फैल रही है उस क्षेत्र के कारखानों पर निगरानी होनी चाहिए व ठेकेदारों को पाबंद किया जाना चाहिए। वही गहलोत ने कहा कि केंद्र की जो टीम सिलिकोसिस को लेकर दौसा आएगी वह केवल औपचारिकता नहीं बरते , गंभीरता दिखाए यह जरूरी है। कांग्रेस सिलिकोसिस को बड़ा मुद्दा बनाएगी और सरकार पर दबाव बनाएंगे। वहीं उन्होंने ट्रंप के द्वारा देश के प्रति अपमानजनक व्यवहार पर भी केंद्र को घेरा ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved