Post Views 01
February 17, 2026
बिहार की पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पहुंचे ख्वाजा के दरबार, शुकराना चादर पेश कर मांगी दुआ
बिहार के जिला पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह पर शुकराना चादर पेश करने पहुंचे। जहां उन्होंने ख्वाजा साहब की मज़ार पर चादर पोषी कर अपनी ज़िंदगी मे क़ामयाबी और खुशियो की दुआ मांगी। पप्पू यादव को दरगाह के ख़ादिम पीर सैय्यद नफीस मिया ने ज़ियारत कराई और दस्तारबन्दी कर तबर्रुक पेश किया। दरगाह ज़ियारत के बाद पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें ख्वाजा गरीब नवाज से बेहद आस्था है और जब कभी कोई मुसीबत आती है तो ख्वाजा साहब को याद करते है।
अजमेर दरगाह पर उन्होंने विशेष तौर पर देश में भाईचारा और प्यार मोहब्बत की दुआ मांगी है। उन्होंने कहा देश में नफ़रत और गरीबी खत्म हो और किसी की आँख में आँसू ना आये ऐसे सब मुस्कुराए यही दुआ है। पप्पू यादव ने कहा मैं ख्वाजा साहब के दरबार मे एक भिखारी बेटा बन कर आया हु और समाज सेवा के लिए दुआ मांगता हूं। पप्पू यादव ने कहा कि जिधर दुनिया चलती है मैं उधर नही चलता,में नदी का दो किनारा हु, दुनिया जीना चाहती है और में दुनिया के लिए मरना चाहता हु। दुनिया हाथ पसारती है अपने लिए और मै हाथ खोलता हु दुनिया के लिए। यही हिम्मत ताकत में ख्वाजा साहब के दरबार मे अपने सारे भाईयों के साथ मांगने आया हु। राजस्थान में अमन शांति,ख़ुशहाली रहे और जो खूबसूरती है राजस्थान की वो जिंदा रहे। जनता मुझे इतनी आवाज दे कि मैं अत्याचारों और अन्याय के खिलाफ जंग कर पाऊं,लड़ पाऊं और इस देश के हर धर्म,जाति और वर्ग की बेटियों के लिए इंसाफ कर पाऊं और उसके लिए जीत सकू।
पप्पू यादव ने बिहार की तरक़्क़ी और नीतीश सरकार को लेकर कहा कि बिहार राज्य को दुनिया के सबसे गरीब राज्य में शामिल किया जाता है। बिहार सबका निर्माण करता है और मानवता के लिए जीता है। लेकिन खुद अपनी ख़ुशहाली और तरक़्क़ी के लिए काम नही कर पाता है, इस लिए बिहार की तरक्की और आर्थिक ख़ुशहाली बेहद ज़रूरी है। मैं बिहार के हर घर हर परिवार के लिए दुआ करने आया हु की किसी की आंख में आंसू ना आए सब खुश रहे। भारत देश से नफरते के शब्द मिटे और मानवता भाईचारा बना रहे।
पप्पू यादव ने पीएम नरेंद मोदी और यूपी के सीएम योगी के सबका साथ सबका विकास पर कहा कि मैं दुआ करूंगा कि ईश्वर,भगवान सबको अच्छी समझ दे और सब धर्म, जाति की वो सम्मान करें और देश के संविधान को गीता समझ कर सब के विकास और सबकी खुशियां और सबक विचारों को ऊंचा सम्मान कर इस मुल्क को गीता,कुरान,बाइबिल,रामायण इन सबके पवित्र ग्रंथ के साथ देश के संविधान को चलने दें। पप्पू यादव की अजमेर दरगाह में मौजूदगी से ज़ायरीन में सेल्फी लेने की होड़ मच गई। इसी तरह बिहार से अजमेर में कारोबार कर रहे बिहारियों ने भी अपने नेता से मुलाक़ात की। दरगाह और उसके आस पास दुकानों पर काम कर रहे बिहारियों ने पप्पू यादव की फूल माला पहना कर स्वागत किया और उनकी अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआ भी मांगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved