Post Views 01
February 17, 2026
पठानकोट आर्मी में काम करने वाले अधिकारी के साथ साइबर फ्रॉड का मामला, इन्वेस्टमेंट में मुनाफे का लालच देकर साढ़े 13 लाख रुपए का हुआ फ्रॉड,
पीड़ित द्वारा 1930 पर शिकायत करने से 9 लाख 40 हजार पुलिस ने कराये होल्ड
अजमेर में इन्वेस्टमेंट के नाम पर मोटे मुनाफे का सब्जबाग दिखाकर कर पठानकोट आर्मी में काम करने वाले अधिकारी से 13 लाख 56 हजार रुपए का साइबर फ्रॉड होने का मामला साइबर थाने में दर्ज हुआ है।
अधिकारी ने जीरो नंबर एफआईआर एटीएस-एसओजी जयपुर में दर्ज करवाई है।साइबर थाने के प्रोग्रामर देवेंद्र ने बताया कि उदित नगर लोहा खान में रहने वाले पीड़ित अजय सिंह राठौड़ जो की पठानकोट आर्मी में कार्यरत है उनको इन्वेस्टमेंट में मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया और उनसे APK फाइल डाउनलोड कराई गई। फ्रॉड करने वाले ने फर्जी डॉक्यूमेंट और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड दिखाया और उनके बैंक अकाउंट से 13 लाख 56000 रुपये इन्वेस्टमेंट करा कर उस ऐप पर पीड़ित अजय सिंह राठौड़ को ब्लॉक कर दिया। जिसके बाद उन्होंने अपने साथ हुए फ्रॉड के मामले में 1930 पर तुरंत शिकायत दी। जिसके चलते पुलिस ने 9 लाख 40 हजार रुपए होल्ड कर दिए मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved